धर्म व ज्योतिष

Rashifal, 19 October 2023 : किसी को तनाव तो किसी को होगा धन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Daily Horoscope, 19 October: आज गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन विष्णु जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आज के दिन कुछ राशियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, कुछ को बिजनेस में लाभ मिलेगा तो किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal) – 

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। अपने मन को परेशानियों की ओर ना ले जाएं फालतू की बातों में ध्यान ना दे। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। सेहत का ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि (Tauras)

वृष राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आपने अपने मन में कार्य को पूरा करने की ठानी है तो वो आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है। आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा। 

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का दिन  अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहने वाली है। बिजनेस में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो, आज का दिन बहुत अधिक शुभ है। समाज में मान सम्मान बना रहेगा।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों का दिन  बहुत ही शानदार रहने वाला है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में सहयोगी का साथ मिलेगा।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों का आज दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े। मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

6. कन्या राशि (Cancer)

कन्या राशि वाले लोगों का दिन मिला जुला रहने वाला है। किसी प्रकार की मानसिक तनाव से गुजर सकते है। किसी रिश्तेदार से वाद विवाद हो सकता है, इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में कोई हानि हो सकती है।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा में जाने का प्लान कर सकते हैं। जरूर काम आज ही निपटा लें, कल में ना छोड़े। बिजनेस में आपके विरोधी अधिक परेशान कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। सेहत के चलते जरूरी काम ठीक से नहीं हो पाएगा। पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों का दिन थोड़ा परेशानियों से भरा हुआ रहेगा। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य  थोड़ा खराब हो सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। किसी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है।

10.मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों का दिन मध्यम रहने वाला है। आज ये लोग परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। ससुराल से कोई दुख का समाचार मिल सकता है।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। पेट में कोई समस्या चल रही है तो खान-पान पर ध्यान दें। बिजनेस में बहुत अधिक लाभ होगा और आपके सभी परेशानियां दूर होगी।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले लोगों का दिन समस्याओं से भरा हुआ रहेगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी और आपका दिन थोड़ा सा खराब बीत सकता है। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button