नई दिल्ली – Daily Horoscope, 18 October : हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह के हर दिन किसी न किसी भगवान की पूजा की जाती है। आज 18 अक्टूबर, दिन बुधवार है। ये दिन गणेश जी को समर्पित माना जाता है। इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। तो, कुछ को व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कही बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।
2. वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन ठीक रहेगा। बोलने से पहले वाणी पर ध्यान रखें। नौकरी कर रहे लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज किसी मित्र से विवाद हो सकता है।
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार का माहौल शांत रहेगा। मां की सेहत का ध्यान रखें।
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का दिन मध्यम रहने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है व्यापार में धन की हानि हो सकती है। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले लोगों का दिन ठीक ठाक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों के लिए आज कड़ी मेहनत का दिन होगा।
6. कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के जातक आज मध्यम महसूस कर सकते हैं। आज कहीं काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने बाहर जा सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज नया मौका मिलेगा।
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले लोगों का दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है। मां की सेहत नरम रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। संतान की तरफ से मन दुखी रह सकता है। संतान की तरफ से मन दुखी रह सकता है। ऑफिस में तनाव रहेगा।
9. धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि वालों का दिन मिला जुला रहेगा। सुबह से ही आपका मन प्रसन्न होगा। आज खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, संभलकर चलें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
10. मकर राशि (Capricorn)
आज मकर राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते मन परेशान हो सकता है। आज कामकाज उत्साह के साथ शुरू करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सही रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहने वाला है। आर्थिक खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्र से आज मुलाकात हो सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा।
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिला जुला रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी और परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए दिन मेहनत का रहेगा।
( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )