धर्म व ज्योतिष

Rashifal, 12 October, 2023 : आज स्वास्थ्य को लेकर इन राशियों को रहना होगा सावधान,जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Rashifal, 12 अक्टूबर, 2023: गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन विष्णु जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा और किसे कड़ी मेहनत करनी होगी। पढ़ें मेष से मीन राशि तक, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? 

1. मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। सुबह से आपका मन  व्यथित रहेगा, ऐसे में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकते है, सेहत का ख्याल रखना होगा।

2.वृषभ राशि

वृष राशि के लोगों का दिन लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। सोची हुई योजनाओं को आज आप पूरा कर सकेंगे। बिजनेस रोज के मुकाबले आज थोड़ा अलग रहेगा। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, सतर्क रहें।

4. कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों का दिन आज मिला जुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर वाद विवाद करने से बचें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

5. सिंह राशि

सिंह राशि के लोग आज आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर सकते हैं. बिजनेस में कोई विश्वासघात कर सकता है। आपको मानसिक दिक्कत हो सकती है इसलिए भगवान का नाम लें। बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो तबीयत बिगड़ सकती है।

6. कन्या राशि

कन्या राशि वालों का दिन शानदार रहने वाला है। सुबह कोई  शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न रहेंगे। नहीं वस्तु खरीद सकते हैं, ऐसे में धन खर्च बढ़ेगा। बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

7. तुला राशि

तुला राशि के जातकों की बात करें तो इन लोगों का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज अपने पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगाम बेरोजगारों को नए अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज बिजनेस में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

9. धनु राशि

धनु राशि के लोगों का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। माता-पिता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा। शाम के समय धार्मिक क्रियाकलापों में समय बिताएंगे। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

10.मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा। बिजनेस में नए सौदे कर सकते हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। वाहन चलाते समय ध्यान दें। 

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। सुबह से ही जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता। सिर में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर कंट्रोल करें। सेहत का ध्यान रखें।

12. मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन ठीक रहेगा। बिजनेस सामान्य रहने वाला है। धार्मिक चीजों में मन लग सकता है। कहीं बाहर यात्रा का प्लान बना सकते हैं। संतुलन बनाकर कार्य करें। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button