देश

क्या स्टेशन पुनर्विकास के नाम पर रेल किराये में होगी बढ़ोतरी? रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब

नई दिल्ली – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि स्टेशन को पुनर्विकसित करने की परियोजना के नाम पर किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। रेल मंत्री ने कहा कि पुनर्विकास परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 25,000 करोड़ रुपये वर्तमान बजट के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे।

क्या कहा रेलवेमंत्री अश्विनी वैष्णव ने

प्रधानमंत्री मोदी आम लोगों के जीवन को ऊपर उठाने के लिए काम कर रहे हैं। स्टेशन पुनर्विकास का उद्देश्य भी यही है। हम चाहते हैं कि उन पर कोई बोझ डाले बिना विश्वस्तरीय स्टेशन हों। हमने स्टेशन पुनर्विकास के नाम पर किराया नहीं बढ़ाया है या कोई शुल्क नहीं लगाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन की रखी आधारशिला
रेलवे ने देश के लगभग 1,300 प्रमुख स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन’ के रूप में पुनर्विकसित करने की योजना बनाई। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को 508 अमृत भारत स्टेशन की आधारशिला रखी।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से ऐसे 55-55 स्टेशन विकसित किए जाएंगे
मध्य प्रदेश में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से 34 स्टेशन विकसित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से 44 स्टेशन विकसित किए जाएंगे।

क्या कुछ बोले रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव?
वहीं, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल सहित कई राज्यों के रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा,

रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा बनने के लिए लगभग 9,000 इंजीनियरों को ट्रेनिंग दे रहा है, ताकि उन्हें परियोजना की बारीकियों से अवगत कराया जा सके, जिसमें अनुबंध दस्तावेजों, वास्तुकला, डिजाइन और सुरक्षा का विश्लेषण शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए किसी भी राज्य के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। अगले दो वर्षों में हम कार्य में समुचित प्रगति देख सकेंगे। हम समतामूलक विकास में विश्वास रखते हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button