
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुई घटना और उसके बाद स्कूल प्रिंसिपल और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में आज प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर बुलाए गए इस एक दिवसीय स्कूल बंद के तहत प्रदेश के सभी सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी निजी विद्यालयों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा आज उत्तराखंड में भी कई जगहों पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यह फैसला देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए लिया गया है। वही, उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की ओर से आरोप लगाया गया की छात्रा की मौत के बाद बिना जांच के स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।




