महाराष्ट्र

Pramod Mahajan : नौकरी के लिए ट्रेनिंग देगी महाराष्ट्र सरकार, कौशल केंद्रों की शुरुआत करेंगे PM मोदी

मुम्बई – महाराष्ट्र में बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। ये केंद्र महाराष्ट्र के सभी 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीण आबादी ज्यादा है।

केंद्रों में युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

इन केंद्रों को लेकर महाराष्ट्र के कौशल, रोजगार, उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का कहना है कि महाराष्ट्र की 28 हजार ग्राम पंचायतों में एक भी कौशल विकास केंद्र नहीं था। ऐसे में सरकार ने पंचायतों में इन केंद्रों को शुरू करने का फैसला किया है। मंत्री के मुताबिक इन केंद्रों से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार मिल सकेगा।

2006 में भाई ने की थी प्रमोद महाजन की हत्या

आपको बता दें कि दिवंगत प्रमोद महाजन बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1949 को महबूबनगर (तेलंगाना) में हुआ था। महाराष्ट्र से लेकर केंद्र में भी उनका खासा वर्चस्व था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो रक्षा मंत्री नियुक्त किए गए थे। साल 2006 में उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उनकी बेटी पूनम महाजन बीजेपी नेता हैं। पूनम मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लेकसभा सीट से सांसद हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button