धर्म व ज्योतिष

Pradosh Vrat 2023 : आज है प्रदोष का व्रत, विधि-विधान से करें पूजा, जानें विधि और मुहूर्त

Pradosh Vrat 2023 : वैदिक और हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्तमान में हिन्दी कैलेंडर का आश्विन माह चल रहा है। इस पूरे महीने में भगवान शंकर और माता दुर्गा की पूजा का विधान बताया गया है। कहा जाता है कि इस महीने में मां दुर्गा के साथ साथ भोलेनाथ की पूजा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ आज यानि बुधवार, 11 अक्टूबर को प्रदोष व्रत भी है। प्रदोष व्रत करने और पूजा अर्चना करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जातक के संकट दूर होते हैं। बुधवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण इसे बुध प्रदोष भी कहा जाता है। आज के दिन विध्नहर्ता गणपति की अराधना करने से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है।

Pradosh Vrat 2023

प्रदोष व्रत तिथि

आज 11 अक्टूबर दिन बुधवार को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत है। बुधवार होने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। यह दिन भगवान शिव के पुत्र गणेश जी को समर्पित है। अत: बुध प्रदोष व्रत करने वालों को भगवान शिव संग गणपति का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

प्रदोष व्रत मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 अक्टूबर 2023 को शाम 05 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी। जो अगले दिन 12 अक्टूबर 2023 को शाम 07 बजकर 53 मिनट तक रहेगी।

शिव पूजा समय- शाम 05.56-रात 08.25

प्रदोष व्रत कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार चंद्रमा को क्षय रोग हो गया, वो मृत्युतुल्य कष्ट से जूझने लगे। भगवान शिव ने उन्हें रोग मुक्त कर त्रयोदशी के दिन पुन:जीवन प्रदान किया। तभी से इस दिन को प्रदोष कहा जाने लगा।

प्रदोष व्रत के उपाय

कर्ज मुक्ति के उपाय

अश्विन बुध प्रदोष व्रत पर पानी में केसर डालकर स्नान करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति बनी रहती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए

अश्विन बुध प्रदोष व्रत पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। इस दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

सुख-शांति के लिए उपाय

अश्विन बुध प्रदोष व्रत के दिन दूध में गुड़ और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

ग्रह-दोषों से मुक्ति

शिव जी की पूजा करने से नव ग्रहों की अशुभता दूर हो जाती है। प्रदोष व्रत में शाम के समय शिवलिंग पर अभिषेक करने से ग्रह-दोषों से मुक्ति मिलती है।

प्रदोष व्रत पर रखें ध्यान
आज के दिन सूर्यास्त उपरांत शिव मंदिर में दीपक जलाकर कथा एवं आरती करने से हर पीड़ा का नाश होता है।

( Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। republicnow.in इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button