टेक्नोलॉजी

Nubia Flip Phone Launched : Nubia Flip 5G  Phone लॉन्च, सस्ता है लेकिन दमदार है, जानें इसकी खासियत

नई दिल्ली – Nubia Company Foldable Phone : हम टेक्नोलॉजी के साथ जैसे-जैसे आगे की ओर बढ़ रहा हैं। वैसे ही नए इवेंशन से लोगों को प्यार होता जा रहा है। की-पैड वाले फोन से लेकर टच फोन तक और आज फोल्डेबल फोन का क्रेज कई अधिक बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस कड़ी में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपने शानदार स्मार्टफोन्स को पेश करती आ रही हैं। लेकिन कीमत की अधिकता होने के कारण कई लोगों की जेब ऐसे फोन खरीदी करने से रोकती है। अब ऐसे में क्या किया जाए? आज हम आपकी इस समस्या का हल लेकर के आए हैं। चीन की कंपनी नूबिया ने मार्केट में सबसे सस्ते फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया है। इसकी डिटेल जानकारी हम आपको देने आए हैं।

Nubia Flip 5G  Phone launched

अभी हाल ही में MWC इवेंट 2024 में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पेश किया था। जिसके बाद अब इसे मार्केट में लॉन्च भी कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला हैम फिलहाल डिवाइस की प्री-सेल शुरु हो चुकी है। आधिकारिक सेल 16 अप्रैल से जारी होने वाली है। आइए उससे पहले खूबियां और कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं।

भारत में हुआ लॉन्च?

आपको बता दे कि यह चीनी कंपनी का स्मार्टफोन है फिलहाल इसे चीनी मार्केट में पेश किया गया है। चीन की मार्केट में दो वेरिएंट ऑप्शन के साथ Nubia Flip 5G  स्मार्टफोन को लाया गया है। इसमें 8 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस ग्राहक को मिलने वाली है। कीमत की यदि बात की जाए तो इस वेरिएंट की कीमत 2999 युआन (34 हजार 500 रुपये) है।

इसका दूसरे वेरिएंट ऑप्शन की बात की जाये तो 12GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट वाले फ्लिप फोन की कीमत 3699 युआन (42 हजार 500 रुपये) है। इसके साथ ही यह फ्लिप फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जो कैरेमल, मिल्क टी और टैरो हैं। भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च होगा इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है।

नूबिया के इस फ्लिप फोन की क्या है खासियत 

नूबिया के इस फोन में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1188 x 2790 पिक्सल को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 1.43 इंच का एक छोटा और सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। नूबिया का यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 5 जैसे डिजाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के पिछले हिस्से में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर्स हैं। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 2 लाख बार अनफोल्ड किया जा सकता है। पिछले हिस्से में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर्स हैं। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 2 लाख बार अनफोल्ड किया जा सकता है। कैमरे के तौर पर भी डिवाइस खास ही है। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और सेकंडरी कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्राहक को 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button