धर्म व ज्योतिष

Navratri 4th Day : मां कूष्मांडा देंगी आरोग्य का वरदान, चौथे दिन करें देवी की आरती और ये खास उपाय

नई दिल्ली – Navratri 4th day Puja 2023 Maa Kushmanda : इस साल 15 से 24 अक्टूबर 2023 तक नवरात्रि का शुभ त्योहार मनाया जाएगा। नौ दिवसीय त्योहार पूरे देश में बेहद उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। आज नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda) की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा का ध्यान और पूजन करने से तप, त्याग संयम और सदाचार की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन मां कूष्मांडा को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए – 

मां कुष्मांडा को ऐसे करें प्रसन्न

कहा जाता है कि मां कुष्मांडा को मालपुआ अधिक प्रिय है। इसलिए उन्हें मालपुआ का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं। इसके अलवा मां को हलवा और दही का भोग लगाया जाता है। इसे खुद भी ग्रहण करें और दूसरों को भी भांटे। इसके साथ मां के मंत्रों का जप करने से मां को खुश किया जा सकता है – 

इस मंत्रों का करें जप

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च
दधाना हस्तपाद्मभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे

मां कुष्मांडा शुभ मुहूर्त

मां कुष्मांडा की पूजा के लिए आज दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह 06:23 बजे के बाद शुरू हो जाएंगे। इन दोनों ही मुहूर्तों में मां की पूजा की जा सकती है।

मां कुष्मांडा की पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • मां को पीला रंग पसंद है इसलिए इस दिन इस रंग के कपड़े पहनें।
  • माता रानी का ध्यान करें और पूजन आरंभ करें।
  • मंदिर में स्थापित कलश का पूजन करें और फिर मां दुर्गा की मूर्ति का पूजन करें।
  • मां कुष्मांडा का स्मरण करके उनको धूप, गंध, अक्षत्, लाल पुष्प, सफेद कुम्हड़ा चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद मां कुष्मांडा की व्रत कथा और आरती जरूर पढ़ें।
  • अंत में माता के मंत्रों का जप जरूर करें।

मां कूष्मांडा की पूजा के लाभ

देवी कूष्मांडा की पूजा में उनके मंत्र ‘ॐ कूष्माण्डायै नम: का अधिक से अधिक जप करना चाहिए। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा में इस उपाय को करने पर कुंडली में स्थित केतु ग्रह से जुड़े दोष भी दूर हो जाते हैं। मां कूष्मांडा को कुद्धू का भोग लगाते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार जिस प्रकार कद्दू में जीवनी शक्ति को बढ़ाने की ताकत होती है, उसी प्रकार देवी कूष्मांडा की पूजा करने पर साधक के भीतर शक्ति या फिर कहें ऊर्जा में वृद्धि होती है। आइए मां कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र और उपाय के बारे में जानते हैं।

( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी  republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button