मनोरंजननई दिल्ली

National Film Awards 2023 : किस फिल्म को मिला कौन-सा अवार्ड, जानिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली – 69th National Film Award : मंगवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किये। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा 24 अगस्त को कर दी गयी थी।

लीजेंड्री अदाकारा वहिदा रहमान को 2021 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। इस दौरान वहीदा रहमान कुछ भावुक नजर आयीं। उन्होंने अपना पुरस्कार इंडस्ट्री को समर्पित किया।

अल्लू अर्जुन, आलिया और कृति बेस्ट एक्टर

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकार अल्‍लू अर्जुन को पुष्पा- द राइज के लिए बेस्ट एक्टर श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। अल्लू को पहली बार नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- ”यह क्षण शब्दों से परे है। मैं वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी आलिया भट्ट को गंगूबाई

काठियावाड़ी और कृति सेनन को ‘मिमी’ के लिए पुरस्कृत किया गया। दोनों एक्ट्रेसेज का यह पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। आलिया ने इस खुशी में कहा- ”मैं दिल से आभारी हूं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने का सम्मान और संजय लीला भंसाली को विशेष धन्यवाद।”

कृति सेनन ने अवॉर्ड मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा- ”एक दशक के भीतर राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना बहुत बड़ी बात है। मैं खुश महसूस कर रही हूं।”

पंकज और पल्लवी को सपोर्टिंग पुरस्कार

पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड मिमी के लिए दिया गया।

वहीं, पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जिसे उनके पति विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button