NASA ने लॉन्च किया फ्री OTT ऐप, जानें बिना रिचार्ज और लॉगिन के कैसे देख सकेंगे डॉक्यूमेंट्री?

NASA + OTT APP : हर किसी की ये जानने की इच्छा होती है कि हमारे अंतरिक्ष में क्या चल रहा है। लोग अक्सर टीवी पर अंतरिक्ष से जुड़ी मूवीज, शोज या डॉक्यूमेंट्री देखते है। लेकिन इसके लिए एक समय निर्धारित होता है, जिसका इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में अब NASA ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है, जिसमें आप जब चाहे तब अपने पसंदीदा प्रोग्रोम को देख सकते हैं और वो भी फ्री में, तो चलिए जानते हैं कि वो है क्या –
NASA ने लॉन्च की OTT ऐप
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की ओर NASA + स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। जिसमें लोग विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ा कंटेंट फ्री में देख सकेंगे। यह पूरी तरह ऐड-फ्री है और सबके लिए उपलब्ध है। यूजर्स को किसी भी तरह का कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा और ना ही अकाउंट बनाकर लॉगिन करने की जरूरत होगी।
कहां देख सकेंगे फ्री कंटेंट?
यूजर्स को NASA Plus का फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस वेब ब्राउजर पर मिलेगा। इसके लिए आपको plus.nasa.gov पर जाना होगा। इसके अलावा आप चाहे तो Android और iOS प्लेटफॉर्म्स पर NASA ऐप डाउनलोड (NASA+ App) कर सकते हैं। बता दें कि, NASA+ का कंटेंट Roku और Apple TV पर भी देखा जा सकता है।
OTT पर क्या दिखाएगा NASA?
NASA इस OTT प्लेटफॉर्म पर एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग कैटेगरीज के बारे में दिखाएगा जिसमें मजेदार कंटेंट के साथ जानकारी भी मिले। इस फ्री प्लेटफार्म पर आप Artemis: 1, Other Worlds Planets और First Light जैसी डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी देख सकेंगे। बता दें कि, फिलहाल इस ऐप में कंटेंटे ज्यादातर अंग्रजी और स्पैनिश भाषा में होगा। लेकिन जल्द ही कई अन्य भाषाओं में भी इसे दिखाया जाएगा।