Mumbai : गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में भीषण आग, 46 लोग झुलसे, 8 की मौत

Mumbai Building Fire Update : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बेहद दुखद खबर आ रही है। शहर के गोरेगांव इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना में कुल 50 से अधिक लोग झुलस गए जबकि इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी सामने आई है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि ढाई से 3 बजे के बीच इमारत की पार्किंग लग लग गई। कारों और बाइकों को अपनी चपेट में लेने के बाद आग पूरी इमारत में फैल गई।
50 से अधिक लोग झुलसे
स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार। इमारत में लगी आग की चपेट में आए कुल घायलों में से 5 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य 35 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है। दुखद है कि 7 लोगों की जान चली गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मुंबई के गोरेगांव में लगी आग की घटना बेहद दुखद है। इसकी उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। इस मौके पर मंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि इस हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा
उधर, मुंबई के गोरेगांव में लगी आग पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं नगर निगम आयुक्त और पुलिस से लगातार बात कर रहा हूं… जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी, जो लोग घायल हैं उनका इलाज सरकार की ओर से कराया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इमारत की पार्किंग में पार्क किए हुए 4 कारें और 30 से अधिक बाइकें पूरी तरह जलकर राख हो गया हैं। वहीं सूचना पबर मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियों की मदद से इस भीषण आग पर काबू पाया जा सका।




