शहर व राज्यहरियाणा

हरियाणा में पकड़ा गया नूंह हिंसा का आरोपी मोनू मानेसर, राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी

हरियाणा : नूंह में हुई हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया है। अब इसके बाद हरियाणा पुलिस मोनू को राजस्थान पुलिस को सौंपेगी। दरअसल मोनू मानेसर की यह हिरासत नसिर और जुनैद हत्याकांड, मॉब लिंचिंग एवं नूंह इलाके में हिंसा भड़काने के मामले में की गई है। हरियाणा राज्य के मानेसर का रहने वाला मोनू उर्फ मोहित यादव बजरंग दल का सदस्य एवं गौरक्षक है।

राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा मोनू मानेसर

हरियाणा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हिरासत के बाद कथित आरोपी मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस के हाथों सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद भरतपुर पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड केस में मोनू मानेसर से पूछताछ करेगी।

नूंह एवं नसिर-जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी

राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने आईटी एक्ट की जमानती धाराओं में हिरासत में लिया है। उसके बाद उसे वहां से जमानत मिल जाएगी। राजस्थान पुलिस इसके बाद नसीर एवं जुनैद की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता मोनू मानेसर को इस मामले में हिरासत में ले लेगी।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल

मोनू मानेसर गुरुग्राम के पास मानेसर का रहने वाला है। वह हरियाणा में बजरंग दल, गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई एवं गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में जाना जाता है। इसके साथ ही 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में मोनू मानेसर का नाम शामिल है। हरियाणा में मोनू मानेसर के साथ बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बजरंग दल का सदस्य है मोनू मानेसर

मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है। वह गुरुग्राम के पास मानेसर का रहने वाला है। हरियाणा में बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई, गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में वो जाना जाता है।

31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में मोनू मानेसर का नाम शामिल है। मोनू मानेसर के साथ बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ये वीडियो हिंसा से पहले का बताया गया था। अब उसे हिरासत में लिए जाने के बाद नाम न छापने की शर्त पर राजस्थान पुलिस के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को हिरासत में लिया है और वे उसे राजस्थान पुलिस को सौंप देंगे।

मोनू मानेसर पर लगीं ये धाराएं

पुलिस ने मोनू मानेसर को 153, 153A, 295A, 298, 504, 109 और 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मोनू मानेसर को नूंह कोर्ट में पेश कर 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत की मांग की गई, जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने कोर्ट में याचिका दायर कर कस्टडी की मांग की, जो मंजूर कर ली गई।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button