देशकानूनी अधिकारक्राइमराजनीतिवायरल

मणिपुर में BSF जवान ने महिला के साथ की छेड़खानी, वीडियो आने पर BSF ने सस्पेंड किया

मणिपुर में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां बीएसएफ के हेड कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने किराने की दुकान के अंदर महिला का यौन उत्पीड़न किया है। छेड़खानी का यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।

घटना पिछले सप्ताह की है। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकाता है कि जवान महिला के साथ छेड़खानी कर रहा है।

इस वीडियो को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक जवान वर्दी में है और राइफल लिए हुए है। वह महिला को बार-बार छू रहा है। आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल सतीश प्रसाद के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी पहने हुए जवान एक महिला को जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रहा है। जवान के पास राइफल भी है। महिला उसे बार-बार रोक रही है, फिर भी वो छेड़खानी कमणिपुर में BSF जवान ने महिला के साथ की छेड़खानी, CCTV में कैद हुई वारदातर रहा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button