नई दिल्ली

Male Contraceptive : पुरुषों के लिए आया गर्भनिरोधक इन्जेक्शन, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारियां

नई दिल्ली – Male Contraceptive : अब अनचाही प्रेग्नेंसी की टेंशन को लंबे समय तक के लिए दूर करने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मार्केट में महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक गोलियां उपलब्ध हैं मगर पुरुषों के लिए अभी तक इस तरह की कोई चीज उपलब्ध नहीं है, जिससे अनचाही प्रेग्नेंसी को रोका जा सके। मगर इस दिशा में अब आईसीएमआर ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी गर्भनिरोधक ले सकते हैं। जी हां, आईसीएमआर की टेस्टिंग में पुरुषों का गर्भ निरोधक इंजेक्शन पास हो गया है।

दरअसल, दुनिया भर के वैज्ञानिक पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोली बनाने में लगे हुए हैं, जिससे पार्टनर की प्रेग्नेंसी को रोका जा सके। इसी बीच अच्छी खबर है कि आईसीएमआर ने पुरुषों की कांट्रासेप्शन पर पिछले 7 साल से रिसर्च की है और अब जाकर कामयाबी हाथ लगी है। ICMR ने पुरुष गर्भनिरोधक रिसग (risug injection) को सुरक्षित और इफेक्टिव पाया है। रिसग एक नॉन-हार्मोनल इंजेक्टेबल कांट्रासेप्शन है, जो प्रेग्नेंसी को रोकने में सफल है. इस रिसर्च में 303 पुरुष शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि यह पुरुषों के लिए पहली सफल गर्भनिरोधक है, जो लंबे समय तक पार्टनर की प्रेग्नेंसी को रोक सकता है।

7 सालों के शोध के बाद आया Risug इंजेक्शन 

दरअसल, RISUG का सफलतापूर्वक परीक्षण करने में आईसीएमआर को 7 साल लग गए। आईसीएमआर ने इसके रिसर्च के लिए 303 स्वस्थ शादीशुदा पुरुष को ये इंजेक्शन दिया और 7 साल के फॉलोअप के बाद ये निष्कर्ष निकाला। ये इंजेक्शन नॉन हार्मोनल इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक है। ये रिवर्सिबल इनहिबिशन ऑफ स्पर्म (RISUG) सुरक्षित और प्रभावकारी है। इस रिसर्च को इंटरनेशनल ओपन एक्सेस जर्नल एंड्रोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

प्रेगनेंसी रोकने में 99% प्रभावी है ये इंजेक्शन

अध्ययन में पता चला है कि प्रेगनेंसी रोकने में ये इंजेक्शन लगभग 99.02% तक प्रभावी रहा। खास बात ये थे कि एक भी मामले में प्रेगनेंसी की बात सामने नहीं आई है न ही लोगों को कोई भी साइड इफेक्ट हुआ है। पुरुषों के अलावा महिलाओं पर भी साइड इफेक्ट का टेस्ट किया गया इसके लिए उन पुरुषों की पत्नियों का चेकअप किया गया जिन्हें ये इंजेक्शन लगाए गए थे चेकअप में उन पुरुषों की पत्नियों पर भी इसका कोई  साइड इफेक्ट नहीं दिखा।

13 साल तक रहेगा कारगर

इसके अलावा यह कान्ट्रासेप्टिव 13 साल तक काम कर सकता है. यानी कि एक बार इंजेक्शन लगवाने के बाद ये 13 साल तक काम करता रहेगा। डॉक्टर M वली और अरुण गुप्ता ने बताया इस इंजेक्शन को स्पर्म डक्ट में इंजेक्ट किया जाएगा इसको लगाने से पहले व्यक्ति को लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है। RISUG को एक के बाद एक स्पर्म डक्ट्स में इंजेक्ट किया जाता है। इंजेक्शन लगने के बाद काफी चार्ज्ड पॉलिमर स्पर्म डक्ट की अंदर वाली वॉल में चिपक जाते हैं फिर जब पॉलिमर निगेटिव चार्ज्ड स्पर्म के संपर्क में आता है तो यह उसे नष्ट कर देता है। इससे अंडे फर्टिलाइज करने में वह सक्षम नहीं रह जाता।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button