देश

Maan ki baat : मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को चुनौती दे रही

Maan ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह आज भी मन की बात के एपिसोड कर रहे है। आज का ये एपिसोड बड़ा ही खास है क्योंकि उन्होने आज अपने मन की बात एपिसोड में देश की बेटियों का जिक्र किया है। PM मोदी ने Cahndrayaan 3 की सफलता की तारीफ करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के बारे में जितनी बात की जाए उतना कम है। साथ ही कहा कि भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है।

PM नरेंद्र मोदी- अगस्त एपिसोड में आपका स्वागत

  • PM नरेंद्र मोदी ने अपने आज के संबोधन की शुरुआत में कहा कि अगस्त एपिसोड में आपका स्वागत है।
  • मुझे याद नहीं कि कभी ऐसा हुआ हो कि सावन महीने में दो बार मन की बात हुआ है।
  • सावन यानी महाशिव का महीना।
  • उन्होंने आगे चंद्रयान-3 मिशन पर बात की।
  • कहा कि चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो गया है। यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा हो, उतना कम है।
  • पीएम ने एक कविता की पंक्तियां सुनाईं। उन्होंने कहा कि आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीरकर, रोशनी का संकल्प लेकर, अभी तो सूरज उगा है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को भारत ने भारत के चंद्रयान ने यह साबित कर दिया है कि संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं।
  • मन की बात में पीएम ने कहा कि इस मिशन का एक पक्ष ऐसा भी रहा, जिसकी आज मैं आप सबके साथ चर्चा करना चाहता हूं। आपको याद होगा कि इस बार मैंने लाल किले से कहा था कि हमें वीमेन लेड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाना है।
  • भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है।
  • उन्होंने कहा कि इस पूरे मिशन में अनेकों महिलाएं वैज्ञानिक सीधे तौर पर जुड़ी रहीं। इन्होंने अलग-अलग सिस्टम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली। भारत की बेटियां अब अनंत अंतरिक्ष में भी योगदान दे रही हैं।
  • आज हमारे सपने भी बड़े हैं और प्रयास भी बड़े हैं।
  • अंतरिक्ष को चुनौती दे रहीं बेटियां
  • उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को चुनौती दे रही हैं।
  • किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित होने से भला कौन रोक सकता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button