देशराजनीति

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक, CM आवास के पास चाकू और असलहा लेकर पहुंचा शख्स गिरफ्तार

ममता बनर्जी की सुरक्षा में फिर सेंधमारी की कोशिश हुई है। कोलकाला पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जो सीएम आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस युवक की तलाशी ली गई तो चाकू और असलहा बरामद हुआ है। युवक का नाम नूर आलम है।

विभिन्न एजेंसियों के कई आईडी कार्ड मिले
कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल का कहना है, “कोलकाता पुलिस ने सीएम ममता बनर्जी के आवास के पास एक व्यक्ति को रोका है, जिसकी पहचान शेख नूर आलम के रूप में हुई है, जब वह गली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।


उसके पास से एक बंदूक, एक चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा विभिन्न एजेंसियों के कई आईडी कार्ड मिले। वह एक कार में यात्रा कर रहा था, जिस पर पुलिस का स्टिकर था। पुलिस, एसटीएफ और विशेष शाखा स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसकी जांच और पूछताछ कर रही है।”

जानकारी के लिए एजेंसियों को लगाया गया
पुलिस का कहना है कि आरोपी के मंसूबे के बारे में पता करेंगे। वह इससे पहले सीएम आवास और इलाके की रेकी तो नहीं कर रहा था, इस बारे में जानकारी की जा रही है। युवक के बारे में पूरी जानकारी के लिए एजेंसियों को लगाया गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button