टेक्नोलॉजीविदेश

Japan Moon Mission: चांद पर पहुंचने के लिए SLIM मून लैंडर किया लॉन्च,जानें चांद पर जाने में लगेगा कितना समय?

टोक्यो – जापान ने गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रमा लैंडर को ले जाने वाला रॉकेट H-IIA लॉन्च किया। मौसम की खराबी की वजह से पिछले महीने एक हफ्ते में तीन बार मिशन स्थगित करने के बाद आखिरकार जापान ऐसा करने में सफल रहा। 

समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने कहा कि रॉकेट ने दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज ने रॉकेट का निर्माण और लॉन्च करने की भूमिका निभाई। 

जापान काफी समय से अपने मून मिशन पर काम कर रहा है। जापान के मून मिशन में कई चीजें शामिल हैं। इस मिशन के तहत चंद्रमा पर जांच करने के लिए स्मार्ट लैंडर (SLIM) को उतारना है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) इसे ‘एच2ए रॉकेट’ के जरिए चांद पर भेजे रही है।

जापान के एसएलआईएम परियोजना को मून स्नाइपर के नाम से जाना जाता है। इसमें हाई तकनीक का उपयोग किया गया है। इसमें हाई टेक्नोलॉजी के कैमरे लगे हैं, जो चांद को समझने के लिए काम करेगा। SLIM की चंद्र लैंडिंग अगले साल की शुरुआत में निर्धारित है।

क्या है मिशन की खासियत?

जापान ने अपने इस मून मिशन को खात तौर पर ब्रह्मांड के विकास की जांच के किए डिजाइन किया है। इसमें एक्स-रे इमेजिंग उपग्रह के अलावा एक स्मार्ट लैंडर भी भेजा गया है। यह चांद की सतह पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की कोशिश करेगा। इस लैंडर को जापान ने अपने सबसे भरोसेमंद एच2ए रॉकेट के जरिए चांद पर भेजा है। इसके लैंडर में हाई टेक्नोलॉजी के कैमरे लगे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इसकी जांद की सतह पर लैंडिंग अगले साल हो सकेगी।

जापान ने रॉकेट के जरिए दो अंतरिक्ष यान लॉन्च किए गए हैं। पहला एक एक्स-रे टेलीस्कोप और दूसरा एक हल्का चंद्रमा लैंडर है। यह टेलीस्कोप सुबह 8.56 बजे अलग हो गया और चंद्रमा लैंडर 9.29 बजे अलग हुआ। दूसरी तरफ चीन ने अपने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन का काम पूरा कर लिया है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जापानी स्पेस पॉलिसे एक्सपर्ट काजुटो सुजुकी ने कहा, ‘यह जापानी अंतरिक्ष समुदाय के लिए निर्णायक क्षण है।’ गुरुवार को हुई लॉन्चिंग विश्व स्तर पर चंद्रमा के एक्सप्लोरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मिशन की सफलता जापान को प्रथम श्रेणी के ग्रुप में शामिल करेगी।’

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button