IRCTC की वेबसाइट डाउन, ई-टिकट के लिए यात्रियों को हुई परेशानी

IRCTC वेबसाइट डाउन होने से बिहार के कई जिलों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से ही सिस्टम में गड़बड़ी होने लगी थी। दोपहर के एक बजे तक समस्या बनी रही। ऐसे में रेलवे की ओर से 14 स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए। हालांकि इनसे भी बहुत राहत नहीं मिली। लोग पीएनआर नंबर का स्टेटस भी नहीं जांच पा रहे थे।
इससे काफी हद तक यात्रियों की परेशानी कम हुई। सुबह नौ से एक बजे तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन रही। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
पूर्व रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि आईआरसीटीसी वेबसाइट की अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी को देखते हुए सियालदह, हावड़ा, कोलकाता, बारासात, रानाघाट, आसनसोल, बर्द्धमान, बंडिल, रामपुरहाट, जसीडीह, मालदा, भागलपुर, जमालपुर व साहिबगंज स्टेशनों पर अतिरिक्त आरक्षण (पीआरएस) काउंटर खोला गया।
IRCTC NEWS – ज्यादातार यात्री ई-टिकट से करते हैं सफर
संबंधित ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए ज्यादातर लोग घर बैठे ही ई-टिकट से बुकिंग करते है। मंगलवार को बड़ी संख्या में यात्री तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए सुबह 10 बजे से लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन वेबसाइट डाउन रहने के कारण यात्री वंचित रह गए।
यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पीएनआर नंबर की स्थिति की जांच करते हैं, लेकिन वेबसाइट ना चलने के कारण यात्रियों को घंटों अपना पीएनआर स्टेटस जानने के लिए परेशान होना पड़ा।
वेबसाइट के जरिए मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी पूरी तरह प्रभावित रही। कई लोगों ने नेटवर्क समस्या को लेकर शिकायत भी की, लेकिन वेबसाइट की स्थिति रह-रहकर आंख-मिचौनी जैसी बनी रही।




