खेल

ICC World Cup 2023 के 5वें मुकाबले में भारत की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, कोहली ने बनाए 85 रन

टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने मिशन की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। भारत ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। इससे टीम इंडिया को 2 अंक मिलेम

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 49.3 ओवर में 199 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जड़ेजा ने 3, कुलदीप यादव और जसप्रित बुमरा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

कोहली और राहुल ने खराब शुरुआत को संभाला

चेन्नई की मुश्किल पिच पर 200 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत ने 2 रन पर ही 3 विकेट खो दिए। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, रोहित शर्मा और नंबर-4 बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। यहां से विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की और भारत को जीत दिलाई।

स्पिनरों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया

भारतीय स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी कीम रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर 6 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप को 2 और अश्विन को 1 विकेट मिला।

कोहली की वर्ल्ड कप में यह 7वीं फिफ्टी

नंबर-3 पर खेलने आए विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में 7वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने अपने वनडे करियर का 67वां अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने 116 गेंदों पर 73.28 की स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए। कोहली की पारी में 6 चौके शामिल रहे।

कोहली-राहुल के बीच 165 रन की साझेदारी

3 विकेट जल्दी खोने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 215 गेंदों पर 165 रनों की साझेदारी की। हेजलवुड ने कोहली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button