भारत ने रच दिया इतिहास चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग,पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली – Chandrayaan-3 Moon Landing Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के चीफ को फ़ोन कर दी बधाई
मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
भारत ने रचा दिया नया इतिहास
गौरतलब है कि स्पेस सेक्टर में भारत ने आज नया इतिहास रच दिया, जहां चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसरो के वैज्ञानिक कई सालों से इस मिशन पर लगे हुए थे।
पहले भी हो चुके है प्रयास
इससे पहले पिछला मिशन (चंद्रयान-2) असफल रहा था, ऐसे में थोड़ी निराशा जरूर हुई थी। वहीं दूसरी ओर लैंडिंग की खबर मिलते ही पूरा देश उत्साहित हो उठा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो को दी बधाई
इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता के बाद सीएम योगी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ” यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ की सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन! जय हिंद!🇮🇳”




