देशनई दिल्ली

Independence Day 2024 : 15 अगस्त 2024 की क्या है थीम? इस बार है बेहद खास, जान लीजिए आज का इतिहास और इसका महत्व

नई दिल्ली – Independence Day History : भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। आपको बता दे की 15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस साल हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। आपको बता दे की 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ रखी गई है।

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

इतिहास में 15 अगस्त की बात की जाए तो आज के दिन भारत को पूर्ण स्वतंत्र देश घोषित किया गया था। आज ही के दिन भारत को अग्रंजों से आजादी मिली थी। इस साल यानी 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन देशभर के स्कूल और कॉलेजों में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आज का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण होता है। इस पावन दिन को भारत के शूरवीरों को याद किया जाता है, जिनके बलिदान करने के बाद आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं।वो सब उन शूरवीरों की वजह से ही।

78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत

देशभर में इस बार भारत 15 अगस्त 2024 के दिन अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। देशभर में आजादी का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। भारत को आधिकारिक रूप से 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी मिली थी। हर साल देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसके बाद देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस तिथि और इस वर्ष की थीम

15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। 78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। आपको बता दे की इस साल की थीम “विकसित भारत” रखी गई है। यह साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे। भारत सरकार का लक्ष्य भी आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश को विकसित राष्ट्र बनाएगा।

पीएम मोदी ने तिरंगा फहराने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान को जारी रखने की बात कही है। हर साल भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और भाषण देते हैं। 15 अगस्त वाले दिन पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश होने के साथ जगह-जगह झंडा फहराया जाता है।

आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1947 – स्वतंत्रता दिवस – आज के दिन भारत को एक आजाद देश घोषित किया गया, अंग्रेजों से भारत को आजादी मिली
1947 – पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।
1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1854 – कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चली।
2008 – स्वतन्त्रता दिवस पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था।
1950 – भारत में आए भूकम्प से 20 से 30 हजार लोग मरे।
1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 – पिन कोड लागू किया गया।
1979 – फरीदाबाद को हरियाणा का 12वां जिला घोषित किया।
1982 – टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1990 – मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button