देशनौकरीशिक्षा

IBPS Clerk 2023: सरकारी बैंकों में 4045 क्लर्क पदों के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, जानें इस जॉब के बारे में सबकुछ…

IBPS Clerk 2023 : सरकारी बैंकों में 4045 क्लर्क पदों के लिए आवेदन की डेट बढ़ गई है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 850 रुपये देने होंगे। वहीं एससी एसटी पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 850 रुपये देने होंगे।

अब इस वैकेंसी के लिए आवेदन 28 जुलाई, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन ibpsonline.ibps.in पर जारी किया गया है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 जुलाई, 2023 तक थी।

हालांकि, अब उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया है। बता दें कि इस अभियान के माध्यम से कुल 4,045 क्लर्क के खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

IBPS Clerk 2023: अगस्त में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

  • आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा अगस्त या सितंबर में होगी।
  • वहीं, मुख्य परीक्षा अक्टूबर में होनी है।
  • परीक्षा का डिटेल्ड  नोटिफिकेशन संस्थान द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।
  • ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। 

IBPS Clerk 2023 के लिए योग्यता

आइबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button