देशमहाराष्ट्रवायरलविदेशव्यापार

Hurun Rich List 2025 : हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा

Hurun Rich List 2025 : हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है। वे भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर है। उनकी नेटवर्थ में 13% (₹1 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई है

हुरुन लिस्ट 2025 से जुड़ी बड़ी बातें…

  • कुल अरबपति: दुनिया में 3,456 अरबपति हैं, जो 2024 में दर्ज 3,279 से 177 अधिक है। ये 5% की वृद्धि को दर्शाता है।
  • भारत में अरबपति: इनकी संख्या बढ़कर 284 हो गई है, जो पहले 271 थी। इनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपए है।
  • नेटवर्थ घटी: मुकेश अंबानी की पिछले साल की तुलना में नेटवर्थ में 13% (करीब 1 लाख करोड़ रुपए) की गिरावट आई है।
  • वर्ल्ड सिटी रैंकिंग: न्यूयॉर्क 129 बिलेनियर्स के साथ दुनिया की बिलेनियर कैपिटल है। लंदन 97 बिलेनियर्स के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • एशिया सिटी रैंकिंग: 90 बिलेनियर्स के बावजूद मुंबई ने एशिया की ‘बिलेनियर कैपिटल’ का तमगा खो दिया। शंघाई 92 बिलेनियर्स के साथ पहले नंबर पर है।
  • युवा बिलेनियर: सबसे युवा सेल्फ-मेड बिलेनियर बोल्ट के रेयान ब्रेस्लो (29) हैं, जिनकी संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर है।

1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट ने हुरुन लिस्ट की शुरुआत की थी

हुरुन एक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन है जो दुनियाभर में वेल्थ, आंत्रप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक ट्रेंड्स पर केंद्रित है। ऑफिशियली इसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट और शोधकर्ता रूपर्ट हूगेवेरफ ने की थी।

हुगेवेरफ, जिन्हें उनके चीनी नाम “胡润” (हू रुन) से भी जाना जाता है। इन्होंने देश के सबसे धनी व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें रैंक करने के लिए चीन में हुरुन की स्थापना की थी। पिछले कुछ वर्षों में, यह एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था के रूप में विकसित हुई है।

हेडक्वार्टर्स और ऑपरेशन्स:

  • हुरुन का मुख्यालय चीन के शंघाई में है। इसकी मुंबई में भी महत्वपूर्ण उपस्थिति है।
  • यह 20 से अधिक देशों में रिसर्च और डेटा कलेक्शन करता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button