इतिहास

History Of 4 january : दृष्टिहीनों को नई रोशनी देने वाले लुई ब्रेल का हुआ था आज ही के दिन जन्म, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – History Of 4 january : इतिहास में हर दिन का अपना महत्व है।  4 जनवरी के इतिहास (4 January history) पर नजर डालें तो ये भारत की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के नेतृत्व में लड़ी गई तीन बड़े आंदोलनों में एक ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ की घोषणा से पहले महात्मा गांधी की गिरफ्तारी से जुड़ी हुई है।

  • साल 1932 में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड विलिंगडन द्वारा लाए गए अध्यादेशों की एक श्रृंखला के विरोध में कांग्रेस (Congress) ने सविनय अवज्ञा आंदोलन (Savinay Awagya Aandolan) शुरू करने का निर्णय लिया। जिसे देखते हुए 4 जनवरी 1932 को महात्मा गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • इतिहास का दूसरा अंश दृष्टिहीनों को नई रोशनी देने वाले लुई ब्रेल से जुड़ा है। 4 जनवरी 1809 को फ्रांस के महान शिक्षाविद् लुई ब्रेल (Louis Braille) का जन्म हुआ, जिन्होंने एक ऐसी लिपि का आविष्कार किया, जो दृष्टिहीनों को शिक्षा का उजाला देने का जरिया बनी। उन्हीं के नाम पर इसे ब्रेल लिपि का नाम दिया गया।
  • इसके अलावा 4 जनवरी 1643 की तारीख इतिहास में इंग्लैंड के महान वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन (Issoc Newton) की जन्मतिथि के रूप में भी दर्ज है। न्यूटन ने  गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धान्त की खोज की। महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक एवं खगोल विज्ञानी न्यूटन को आधुनिक भौतिक विज्ञान के जनक का दर्जा दिया जाता है।

देश- दुनिया में 04 जनवरी का इतिहास-

  • 1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा।
  • 1912 : कैप्टन रॉबर्ट एफ़ स्कॉट के अभियान के बाद वह पहले अन्वेषक थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की।
  • 1964 : वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल का पहला लोकोमोटिव बनकर तैयार।
  • 1966 : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की लड़ाई के बाद ताशकंद में शिखर बैठक की शुरुआत, जिसमें भारत की तरफ से प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने शिरकत की।
  • 1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस की स्थापना।
  • 1990 : पाकिस्तान में रेल दुर्घटना के इतिहास की सबसे दुखद घटना में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 307 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हुए।
  • 2007 : अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला।
  • 2010 : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया। इसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा गया था।
  • 2021 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मालगाड़ी के तीन इंजन और 17 डिब्बे पटरी से उतरे।
  • 2008: अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button