धर्म व ज्योतिषनई दिल्ली
Hartalika Teej 2023 Puja : हरतालिका तीज पर ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें समय, पूजा विधि

नई दिल्ली – Hartalika teej 2023 Puja: हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर, सोमवार को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखती है और मनचाहे और योग्य पति की कामना करती है। हालांकि कोई भी महिला ये व्रत रख सकती है। लेकिन इस दौरान कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है।
हरितालिका तीज शुभ मुहूर्त
तृतीया तिथि की शुरूआत- 17 सितंबर को 11 बजकर 8 मिनट
कब रखा जाएगा व्रत- 18 सितंबर
पूजा का शुभ मुहूर्त- 18 सितंबर, सुबूह 6 बजे से रात 8.24 मिनट तक
शाम को प्रदोष काल के समय पूजा करना बेहद अच्छा माना जाता है।
इन बातों का रखें ख्याल
- हरतालिका तीज के दिन काले रंग के कपड़े ना पहनें।
- काले रंग का उपयोग करने से व्रत निष्फल हो जाता है।
- हरतालिका तीज के दिन लाल रंग का उपयोग करें।
- हरतालिका तीज के दिन सिंदूर को इधर-उधर ना फेके।
- इस दिन शारीरिक और मानसिक शुद्धि होना बहुत जरूरी होता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रख रही हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह लें।
- इसमें भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
हरितालिका व्रत पूजन विधि
- सुबह निर्जल व्रत रखें, सेहत ठीक ना होने पर फलाहार कर सकते हैं।
- शाम को भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना करें।
- स्त्रियां अपना संपूर्ण श्रृंगार जरूर करें।
- मां पार्वती से अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करें।
- विवाहिता महिलाएं अपनी सास को सौभाग्य की वस्तुएं दें।
- इस दिन रात्रि जागरण करना बहुत जरूरी होता है।




