नई दिल्ली

Grammy Awards 2024 : PM मोदी से जुड़ा मिलेट्स का गाना ग्रैमी,अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट? गायिका पहले भी पा चुकीं सम्मान

नई दिल्ली – Grammy Awards 2024 : ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ गीत को ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। ये वहीं गाना है जिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह के साथ मिलकर लिखा था। इस गाने में पीएम मोदी के एक भाषण के कुछ अंश हैं, जो उन्होंने साल मार्च में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्ना) सम्मेलन का उद्घाटन करते समय दिया था। बता दें कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी राजनेता (PM Modi Song Grammy Nomination) को ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो।

इस गाने में क्या है खास? 

‘अबंडेंस इन मिलेट्स’  (Abundance in Millets) गाने में मिलेट्स फूड यानी बाजरा की खेती और अनाज के तौर पर इसकी उपयोगिता और फायदों के बारे में बताया गया है। ये गाना 16 जून को रिलीज किया गया था, जिसके बारे में सिंगर फाल्गुनी शाह  (Falguni Shah) ने बताया था कि ये गाना उन्होंने पीएम मोदी और अपने पति के साथ मिलकर लिखा है। उन्होंने ये भी कहा था कि इस गाने के तहत किसानों को मिलेट्स उगाने का संदेश दिया गया है, ताकि दुनिया से भुखमरी खत्म की जा सके।

पीएम मोदी ने दिया गाने का आइडिया

फाल्गुनी शाह को साल 2022 में ग्रैमी पुरस्कार मिला था। इसके बाद जब वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिली थी तो उन्होंने ही फालू को मिलेट्स पर गाना लिखने को कहा था। फाल्गुनी का कहना है कि, ‘पीएम चाहते थे मैं मिलेट्स पर एक गाना लिखूं। ताकि ये गाना उन किसानों तक पहुंचे, जो छोटे गांवों में मिलेट्स उगाएंगे। कम बारिश वाली जगहों में छोटे किसानों को फायदा होगा। अनाज का निर्यात भी किया जा सकेगा, जिससे भूख मिटाने में मदद मिलेगी।’

कौन हैं फाल्गुनी शाह उर्फ फालू

5 अप्रैल 2022 को संगीत की दुनिया का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड ‘ग्रैमी अवॉर्ड’ हासिल करने वाली भारत मूल की गायिका फाल्गुनी शाह अमेरिका में रह रही हैं। फाल्गुनी शाह की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह जयपुर संगीत परंपरा और ठुमरी की बनारस शैली में प्रशिक्षण ले चुकी हैं।

उन्हाेंने कौमुदी मुंशी से प्रशिक्षण लिया था, वहीं अर्ध शास्त्रीय संगीत उदय मजूमदार से सीखा था। उन्हें यह अवार्ड बेस्ट चिल्ड्रन म्यूजिक एल्बम के लिए मिला था। 2022 में दूसरी बार नॉमिनेट होने के बाद फाल्गुनी शाह ऐसी इकलौती भारतीय मूल की महिला हैं। इससे पहले उनकी एलबम ‘बाजार’ को ग्रैमी अवॉर्ड्स को 2018 संस्करण में नामांकित किया गया था। खास बात यह भी है कि फाल्गुनी शाह भारतीय संगीत उस्ताद ए आर रहमान के साथ भी काम कर चुकी हैं। 2009 में वह टाइम पत्रिका के वार्षिक उत्सव टाइम 100 गाला में भी विशेष उपस्थिति दर्ज कर चुकी हैं। वहां दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची का जश्न मनाते हुए स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीतकार एआर रहमान के साथ ‘जय हो’ गाया था। 2015 में इकोनॉमिक टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा फालू को 20 सबसे प्रभावशाली वैश्विक भारतीय महिलाओं में से एक के लिए नामित किया गया था।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button