
यूपी: संतकबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के झिनखाल बंजरिया के एक खेत में दिन में करीब ढाई बजे लड़ाकू विमान से दो फ्यूल टैंक गिर गया। खेत में विमान गिरने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद में पता चला कि विमान नहीं उसका फ्यूल टैंक गिरा है।
आबादी से दूर खेत में इसके गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ। मौके पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी संतोष सिंह के साथ ही अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश भी पहुंच गए हैं।
मौके पर एसपी सत्यजीत गुप्ता और कई थानों की पुलिस पहुंची। SP के निर्देश पर दोनों यंत्रों को सील किया गया। वहीं सत्यजीत गुप्ता ने कहा, हमने IAF (इंडियन एयरफोर्स) को सूचना दी है। ये यंत्र किसी प्लेन का फ्यूल टैंक जैसा प्रतीत होते हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
पूरे एरिया को किया सिक्योर
उन्होंने कहा, ”एयरफोर्स से संपर्क करने के बाद उनकी टीम ने जल्द से जल्द आने की बात कही है। वे आकर ही इन यंत्रों के साथ क्या करना है, डिसाइड करेंगे। हमने पूरे एरिया को सिक्योर कर लिया है। किसी को भी पास नहीं जाने दिया जा रहा है।”
लोगों ने बताया- जोरदार हुई आवाज
मौके पर मौजूद राजेश ने बताया, ”मैं खेत में काम कर रहा था, तभी जोरदार आवाज हुई। पास जाकर देखा तो दो मिसाइल की तरह दिखने वाली मशीन पड़ी हुई थीं।




