अजब-गजब

Extramarital Affair : भारत में 10 में से 7 महिलाएं अपने पति को देती हैं धोखा, पति की ये गलती बनती है इसकी वजह- सर्वे में हुआ खुलासा

नई दिल्ली – Extramarital Affair: भारत सहित दुनियाभर में एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर (विवाहेतर संबंध) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जो इस बात का संकेत देता है कि लोग अपने जीवनसाथी से खुश नहीं हैं। एक्स्टामैरिटल अफेयर के और भी कई कारण हो सकते हैं लेकिन यह कारण सबसे प्रमुख और वाजिब है।

एक कटु सत्य जो शादीशुदा मर्दों के होश उड़ा सकता है वो ये कि भारत में 10 में 7 महिलाएं अपने पति से बेवफाई करती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे। भारत में 5 लाख से ज्यादा यूजर्स वाली ग्लीडेन ऐप द्वारा शादीशुदा महिलाओं पर किए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इस सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि ज्यादातर महिलाएं अपने जीवनसाथी के कारण ही अफेयर करती हैं।

क्या था पूरा सर्वे

सर्वे में शामिल महिलाओं से पूछा गया था कि महिलाएं पराए मर्द से संबंध क्यों बनाती हैं? इस सर्वे में ज्यादातर महिलाएं मुंबई, दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे जैसे मेट्रो  शहरों से थीं।

महिलाएं अपने पतियों को क्यों धोखा देती हैं?


इस सवाल पर महिलाओं ने कहा कि उनके पति घर के कामों में उनकी मदद नहीं करते, इसी वजह से वे उन्हें धोखा देती हैं। इसके अलावा महिलाओं ने कहा कि रिश्ते में उबाऊपन की वजह से भी दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं।

पराये मर्द के साथ फ्लर्टिंग से शादी में होता है फायदा

सर्वे में पता चला कि 37 प्रतिशत महिलाएं इसलिए अपने पति को धोखा देती है ताकि वे कुछ नया आजमा सकें और अपने मौजूदा रिश्ते को बेहतर बना सकें। महिलाओं के इस जवाब पर ऐप के मार्केटिंग एक्सपर्स्ट्स ने कहा कि इसका मतलब यह निकाला जा सकता है कि एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर शादी को टूटने से बचाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button