नई दिल्ली – Elvish Yadav Case : रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में फंसे बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) से मंगलवार देर रात नोएडा पुलिस ने पूछताछ की। मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात 2 बजे एल्विश अपने सात वकीलों की टीम के साथ सेक्टर 20 थाने पहुंचे, जहां उनसे 50 सवाल किए गए। बता दें कि, इस मामले में पांच लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
हर सवाल पर हिचक रहे थे एल्विश!
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एल्विश यादव से रेव पार्टी, जहर की सप्लाई और राहुल से संबंधित सवाल पूछे। कहा जा रहा है कि नोएडा पुलिस के हर सवाल पर एल्विश हिचक रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया। अब पुलिस दोबारो से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी। इस बार अन्य पांचों आरोपियों के साथ आमने-सामने बैठाकर एल्विश से पूछताछ की जाएगी। वहीं पुलिस से पूछताछ के बात एल्विश की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। ऐसे में कई लोग कह रहे हैं कि वो सवालों से डर गए हैं।
पुलिस ने पूछे कौन से 50 सवाल?
पुलिस ने एल्विश से क्या पूछा और उन्होंने क्या बताया इसके बारे में अभी नोएडा पुलिस की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि माना जा रहा है कि, पुलिस ने कुछ इस तरह के सवाल पूछे होंगे, जैसे-
- एल्विश का राहुल के साथ संपर्क कैसे हुआ और वो पहली बार कहां मिले?
- नोएडा में हुई रेव पार्टी में एल्विश की भूमिका क्या रही है?
- रेव पार्टी में शामिल हुई विदेशी लड़कियां कहां से आती है?
- क्या पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल किया गया?
- एल्विश के साथ वीडियो में जो सांप दिख रहा है, कहां से आया?
- क्या नशे के लिए सांप के जहरीले वेनम का यूज किया जाता है?
- दिल्ली, राजस्थान के फार्म हाउसों में हुई रेव पार्टी में क्या एल्विश थे?