धर्म व ज्योतिष

Diwali 2023 : दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा, मिलेगी ऐसी कृपा की आपकी आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

नई दिल्ली – Diwali 2023 : हर वर्ष कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष 12 नवंबर को दिवाली है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही आय, सुख, सौभाग्य और धन में अपार वृद्धि होती है। ज्योतिष प्रदोष काल में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, दिवाली पर इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करें। आइए जानते हैं-

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी, जो अगले दिन 12 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। हालांकि, दिवाली पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। अतः 12 नवंबर को दिवाली है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की उपासना की जाएगी। 

पूजा समय

ज्योतिषियों की मानें तो दिवाली के दिन प्रदोष काल में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन पूजा का सही समय संध्याकाल 05 बजकर 39 मिनट से लेकर संध्याकाल 07 बजकर 35 मिनट तक है। प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है। वहीं, कई ज्योतिष वृषभ काल में भी लक्ष्मी पूजन की सलाह देते हैं। दिवाली के दिन वृषभ काल संध्याकाल 05 बजकर 39 मिनट से लेकर 07 बजकर 35 मिनट (संध्याकाल) तक है। इस काल में भी मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।

( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button