धर्म व ज्योतिष

Daily Horoscope : आज किन राशि वालों पर शनि देव बरसाएंगे अपनी कृपा, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – आज का राशिफल : आज शनिवार का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। ये दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शनि दोष दूर हो जाता है। आज के दिन कुछ राशियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, कुछ को व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा तो कुछा का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। तो चलिए जानते हैं मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल – 

1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद जरूरी रहने वाला है। काफी समय से रूका हुआ काम आज पूरा हो सकता हैम आपको आर्थिक स्थिति में लाभ मिलेगा। बिजनेस में कुछ बदलवा कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

2. वृषभ राशि

वृष राशि के लोग आज के दिन अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र नई योजना की शुरुआत करेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। बिजनेस भा ठीक चलेगा और सेहत भी ठीक रहेगी।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। आपका कार्य में मन लगा रहेगाम कोई नई चीज खरीद सकते हैं। बस फालतू चीजों में पैसा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

4. कर्क राशि

कर्क राशि वालों का दिन मीला जुला रहने वाला है। परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, इस दौरान ऑफिस का काम भी निपट जाएगा। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

5. सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ समझौता कर सकते है। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी और लंबे समय से किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं तो, आज पूरा हो जाएगा।

6. कन्या राशि

आज के दिन कन्या राशि के लोगों के लिए ठीक रहने वाला है। बस निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतें। आज आपका मन थोड़ा अशांत रहने वाला है। किसी भी व्यक्ति को धनराशि उधर ना दें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों को आज सतर्क रहना होगा। आपका दुश्मन वार कर सकता है। पुराने मित्र से मिलकर  मन प्रसन्न हो जाएगा। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग आज कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार के लोगों को सतर्क रहना होगा। बिजनेस में लेनदेन करने से पहले बड़ों के साथ विचार कर लें। आर्थिक लाभ हो सकता है, किसी को उधार ना दें।

9. धनु राशि

धनु राशि के लोग आज बिजनेस में नया काम शुरू करने से पहले सोच समझ लें। किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें, अपनी वाणी में नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है।

10.मकर राशि

आज मकर राशि वाले लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ सकता है। किसी को धनराशि उधार देने से बचें, बिजनेस में आज घाटा देखने को मिल सकता है।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

12. मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को आज बिजनेस में ध्यान देना होगा। रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button