राजनीतिनई दिल्ली

CWC Meeting : ‘हम देश के विकास में नया अध्याय लिखने के लिए तैयार’, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले बोलीं सोनिया गांधी

नई दिल्ली – Sonia Gandhi In CWC Meeting:  मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC Meeting) की पहली बैठक आज हैदराबाद में होने जा रही है। पहली बैठक से पहले, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक संदेश सामने आया है।

सोनिया ने इसमें कहा कि नई कार्यसमिति तेलंगाना और देश के सभी लोगों के लिए सम्मान के साथ विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। 

खरगे ने पोस्ट किया सोनिया का संदेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए अपने पोस्ट में बैठक से पहले सोनिया गांधी का संदेश साझा किया। अपने संदेश में सोनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं के साथ खड़ी रही है। सोनिया ने कहा,

अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से ही तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘हमने पूर्व में तेलंगाना के लोगों से एक वादा किया था। हमने वह वादा पूरा किया है। कांग्रेस हमेशा तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं के साथ खड़ी रही है। अब राज्य को प्रगति और समृद्धि के एक नए युग में ले जाने का समय आ गया है। कांग्रेस कार्य समिति तेलंगाना और हमारे देश के सभी लोगों के लिए सम्मान के साथ विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।’

देश की एकता-अखंडता के लिए लड़ते रहेंगे – खरगे
सीडब्लयूसी मीटिंग से पहले खरगे ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक फिलॉसफी के अनुसार पार्टी को जीत की तरफ ले जाएगी और सीडब्लयूसी इसके लिए एक नीति तैयार करेगी। उन्होंने कहा, सीडब्लयूसी की इस नीति से पार्टी जीत की ओर जाएगी और देश के लोगों का भविष्य मजबूत करने का रोड मैप तैयार करेगी।
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमारे महान राष्ट्र में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, प्रगति और समानता के लिए संघर्ष किया। खरगे ने कहा, हम राष्ट्रीय अखंडता और विविधता में एकता के लिए लड़ना जारी रखेंगे।

तेलंगाना में 2024 के शुरुआती महीनों में ही चुनाव होने हैं लिहाजा वहां पर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और चुनाव जीतने के लिए अपनी रणनीति पर काम कर रही हैं। इसी के मद्देनजर शनिवार (16 सितंबर 2023) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button