राजनीतिछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Election 2023 : आज छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी की रैली, बालोद और कुरूद में जनसभा को करेंगी संबोधित

नई दिल्ली – Chattisgarh Election 2023 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को बालोद व कुरूद में चुनावी सभाओं में शामिल होंगी। वह मंगलवार को विशेष विमान सेवा से दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12.45 बजे चापर से रायपुर से ग्राम जुगेरा, बालोद के रवाना होंगी। दोपहर 1.15 बजे ग्राम जुगेरा, बालोद में आमसभा में शामिल होंगी। इसके बाद वे दोपहर 2.50 बजे अटल मैदान कुरूद में आमसभा को संबोधित करेंगी।

20 सीटों के लिए आज होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 20 सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल हैं।

चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी

पहले चरण में तत्कालीन रमन कैबिनेट के पांच मंत्रियों स्वयं डॉ. रमन सिंह, लता उसेंडी, केदार कश्यप, महेश गागड़ा व विक्रम उसेंडी और वर्तमान भूपेश कैबिनेट के तीन मंत्रियों मोहम्मद अकबर, मोहन मरकाम और कवासी लखमा के अलावा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। चुनाव आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button