देश

October में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जान लीजिए अवकाश की तारीख

नई दिल्ली – Bank Holidays in Oct 2023 : अगर आप अक्टूबर महीने में बैंकों से जुड़ा कामकाज निपटाना चाहते हैं तो यह खबर यह जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) द्वारा जारी छुट्टियों के अनुसार, त्योहारी सीजन और रविवार-शनिवार को लेकर कुल 15 दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा।

ऐसे में इन छुट्टियों को लेकर ध्यान में रखकर ही बैंक संबंधी अपने कामकाज निपटाएं। यहां पर हम बता रहे हैं कि अक्टूबर महीने में कब-कब अवकाश रहेगा, जिसके आप अपना बैंक संबंधी कामकाज निपटा सकेंगे। दरअसल, महीने की शुरुआत ही बैंकों में अवकाश के साथ हो रही है, क्योंकि 1 अक्टूबर को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

 
गांधी जयंती व दशहरा के आसपास कई दिन रहेगा अवकाश

RBI द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) और दशहरा (24 अक्टूबर) को बैंकों में अवकाश रहेगा, जबकि इसके आसपास भी अवकाश रहेगा। ऐसे में लोगों को चाहिए कि इन छुट्टियों के मद्देनजर अपना प्लान बनाएं, जिससे कोई दिक्कत नहीं आए.।

1 october 2023: रविवार होने के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में बैंकों में अवकाश रहेगा।
2 october, 2023: गांधी जयंती होने के चलते केंद्र और राज्य सरकार के साथ निजी कार्यालय भी बंद रहेंगे और इसी कड़ी में देश में बैंकों में भी अवकाश रहेगा।
8 अक्टूबर, 2023: रविवार होने के चलते देशभर के बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
14 अक्टूबर, 2023: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। महालया के कारण कोलकाता में पूरी तरह कामकाज ठप रहेगा।
15 अक्टूबर, 2023: रविवार के कारण दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर 2023: गुवाहाटी में कटि बिहु के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
21 अक्टूबर, 2023: दुर्गा पूजा और महा सप्तमी है, इसलिए कोलकाता और अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर 2023: रविवार होने से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर, 2023: दशहरा त्योहार के चलते सिर्फ हैदराबाद और इंफाल  में बैंक खुलेंगे, जबकि देशभर में बैंकों में अवकाश रहेगा।
25 अक्टूबर, 2023: दुर्गा पूजा (दसई) के कारण गंगटोक (सिक्किम) में बैंकों अवकाश रहेगा।
26 अक्टूबर, 2023: दुर्गा पूजा (दसई) और परिग्रहण दिवस मनाया जाएगा, इसके चलते गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों अवकाश रहेगा।
27 अक्टूबर, 2023: दुर्गा पूजा (दसई) गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर, 2023: चौथे शनिवार के कारण कोलकाता समेत पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन लक्ष्मी पूजा भी है।
29 अक्टूबर, 2023: रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर, 2023: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद (गुजरात) में बैंकों में अवकाश रहेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button