
नई दिल्ली – हाल ही में शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में बयान दिया था, जिसमें एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेस कई मायनों में एक परिवार संचालित पार्टी है। थरूर के इस बयान को बीजेपी ने लपक लिया। इसके बाद दोनों तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई। हाल ही में जब पत्रकारों ने वंशवाद की राजनीति पर यही सवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी से किया तो उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और अनुराग ठाकुर को वंशवाद की राजनीति का उदाहरण बताया। अब राहुल गांधी के इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है।
राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह एक साधारण विधायक हैं। उनकी तुलना प्रियंका गांधी से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले वंशवाद की राजनीति का मतलब समझना चाहिए। असम के सीएम ने कहा, ‘अगर राहुल गांधी सोचते हैं कि बीसीसीआई बीजेपी की शाखा है तो वह मूर्ख हैं।’
राहुल ने समझाया क्या है वंशवाद का मतलब
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ”सबसे पहले राहुल गांधी को वंशवादी राजनीति का मतलब पता होना चाहिए। अमित शाह का बेटा बीजेपी में नहीं है लेकिन राहुल गांधी का पूरा परिवार कांग्रेस में है। उन्हें नहीं पता कि वह हर चीज की जड़ हैं। अगर एक परिवार का हर व्यक्ति (मां, पिता, दादा, बहन) राजनीति में है और पार्टी को नियंत्रित कर रहा है, तो इसे वंशवाद कहा जाता है।” हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राजनाथ सिंह के बेटे प्रियंका गांधी की तरह बीजेपी को कंट्रोल नहीं करते हैं। उन्होंने पूछा, ”अमित शाह का बेटा इस बहस में कैसे आ गया?”
जय शाह पर क्या बोले राहुल गांधी?
वंशवाद की राजनीति पर सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा था, “अमित शाह का बेटा क्या करता है? वह वास्तव में क्या कर रहा है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? पिछली बार मैंने सुना था, अमित शाह का बेटा भारतीय है। क्रिकेट चलाता है।” इसलिए कृपया निष्पक्ष रहें। भाजपा नेताओं को देखें और खुद से पूछें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। आप पाएंगे कि उनके कई बच्चे वंशवादी हैं।”
आपको बता दें कि तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर से पार्टी द्वारा उन्हें पीएम उम्मीदवार न बनाए जाने पर सवाल पूछा गया था, इस पर थरूर ने कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्योंकि कांग्रेस कई मायनों में एक परिवार द्वारा संचालित पार्टी है।