खेल

Asian Games 2023: शतरंज में मेंस-विमेंस दोनों टीमों ने किया सिल्वर पर कब्जा, जानिए किन खिलाड़ियों ने दिलाए मेडल

नई दिल्ली – Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट कमाल कर रहे हैं। इन खेलों में 14वें दिन भारत ने शतरंज में भी कमाल किया. मेंस और विमेंस टीम ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। चेस में भारतीय मेंस चेस टीम ने फिलीपींस के खिलाफ राउंड 9 के अपने-अपने मैच जीते।

भारतीय मेंस टीम 9 राउंड के खेल के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पहले नंबर पर रहने वाली ईरान की टीम ने गोल्ड जीता।

भारतीय शतरंज की टीम

अर्जुन एरीगैसी, आर प्रग्गनानंद, डी गुकेश, विदित गुजराती, और हरिकृष्ण पेंटाला।

महिला शतरंज टीम

कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, आर वैशाली, वंतिका अग्रवाल, और सविता श्री

एशियन गेम्स 2023 में भारत के कितने मेडल

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट कमाल कर रहे हैं। भारत ने इन खेलों में 14वें दिन 6 गोल्ड जीते और मेडल टैली में 100 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। भारत के अब इन खेलों में 106 मेडल हो गए हैं। इनमें 28 गोल्ड, 37 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button