टेक्नोलॉजीव्यापार

Apple Launch Event: बस कुछ घंटों बाद लॉन्च हो जाएगा iPhone 15, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ

Apple iPhone 15 Launch Event: ऐप्पल के फैंस का आज इंतजार खत्म होने वाला है। Apple आज यानी 12 सितंबर को अपने  iPhone लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रहा है, जिसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max लॉन्च किया जाएगा। नए सीरीज में कलर ऑप्शन कितने होंगे। इसका प्राइस और स्पेसिफिकेशन क्या होगा, इसे लेकर कई अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं।

तो चलिए जानते हैं – 

अब 5 कलर वेरिएंट में आएगा iPhone 15

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, iPhone 15 और iPhone 15 Plus के पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन होंगे। इनमें स्यान, लाइट ब्लू, ब्लैक, स्टारलाइट, येलो और कोरल पिंक कलर शामिल है। इसके अलावा iPhone 15 यूनिट्स, कर्व्ड ऐजेस, डायनामिक आईलैंड और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ नजर आएगा।

कितने इंच का होगा यह फोन?

– iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी (Super Retina XDR OLED) डिस्प्ले हो सकती है।
–  इसमें 2532 × 1170 पिक्सल का रिजॉल्यूशन (Pixel Resolution)  दिया जा सकता है।
– वहीं, iPhone 15 Plus में  6.7 इंच का डिस्प्ले (Iphone 15 Display) दिया जा सकता है,जिसमें 2778 x 1284 रिजॉल्यूशन है।
– iPhone 15 का साइज iPhone 15 से थोड़ा ज्यादा बड़ा होगा। इनमें 60Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
– इस बार कंपनी इनमें Dynamic Island फीचर दे सकती है, जबकि पिछली सीरीज में केवल प्रो मॉडल्स में ही दिया गया था।

जानिए कितनी होगी इसकी कीमत?

iPhone 15 का प्राइस लगभग 90,000 रुपये के आस पास हो सकता है।  वहीं, iPhone 15  Pro की कीमत में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि प्रो मॉडल की कीमत में 100 डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। इस हिसाब से इसकी कीमत लगभग 91,200 रुपये की जा सकती है.  वहीं, iPhone 15 Pro Max की कीमत पिछले साल के $1,099 से बढ़कर $1,299 (यानी 1,07,769.85 रुपये) हो सकती है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button