महाराष्ट्र

अजित पवार ने PM मोदी की राजीव गांधी से की तुलना, कहा-मोदी जैसा लोकप्रिय नेता दूसरा नहीं

मुम्बई – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की छवि ‘मिस्टर क्लीन’ की थी और प्रधानमंत्री मोदी की साख भी वैसी ही है। 

पिछले महीने ही राकांपा को तोड़कर एनडीए में शामिल होने वाले अजित पवार ने यह बयान पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। वे पीएम मोदी के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। 

उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी का काफिला पुणे की गुजर रहा था, तब यहां के लोगों ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर उनका स्वागत किया। अजित से जब राकांपा के दूसरे धड़े (शरद पवार गुट) की तरफ से पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं और देवेंद्र फडणवीस जी इस काफिले में एक ही कार में थे। हमने पीएम मोदी की पूरी यात्रा के दौरान एक भी काला झंडा नहीं देखा, बल्कि हमने लोगों को पीएम मोदी का स्वागत करते ही देखा।

अजित बोले- मोदी जैसा लोकप्रिया नेता दूसरा नहीं
पवार ने आगे कहा, हम पिछले 9 साल से पीएम मोदी का काम देख रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर मोदी जैसी लोकप्रियता वाला कोई दूसरा नेता नहीं है।

बुनियादी ढांचे के मामले में उन्होंने जो काम किया है, उसे देखिए, भारत को दुनिया में अलग तरह का सम्मान मिलता है। अजित ने यह भी कहा, इंदिरा गांधी को भी इसी तरह का सम्मान मिलता था, जब वह दूसरे देशों का दौरा करती थीं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button