खान पान

Egg Veg or Non Veg: अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी? जानें इस सवाल पर वैज्ञानिकों का जवाब

नई दिल्ली – Egg Veg or Non Veg: अंडा न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसके अंदर कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। हर वर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस (World Egg Day) मनाया जाता है। इसी दिन को क्यों मनाया जाता है विश्व अड्डा दिवस और इस दिन को मनाने का क्या महत्व है? इसकी पूरी जानकारी देगा ये आलेख।

कैसे शुरू हुई विश्व अंडा दिवस की यात्रा

दरअसल अंडे के महत्व पर प्रकाश डालने को लेकर वर्ष 1996 में वियना IEC सम्मेलन में पहली बार विश्व अंडा दिवस मनाया गया था। जिसके बाद से हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष विश्व अंड़ा दिवस पर एक थीम तय की जाती है। वर्ष 2023 की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए अंडा’ तय की गई है।

क्यों स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है अंडा

अंडे के फायदे एवं उसके सुरक्षित रखने के बारे में लोगों को बताने के लिए एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है. दरअसल इस छोटे से अंडे के अंदर एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो न सिर्फ शरीर के लिए उपयोगी होते हैं, बल्कि दिल के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। यह अंडा खून में LDL प्रोटीन के स्तर को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अंडे के सेवन से न केवल वजन एवं कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि यह याद्दाश्त को भी तेज करता है।

अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी

बाजार में दो तरह के अंडे उपलब्ध हैं। जिसमें एक देसी होता है और दूसरा फॉर्म का होता है। फार्म के अंडा खाने से ज्यादा लाभकारी देशी अंडा का सेवन करना होता है। अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी इस विषय पर काफी लंबे समय से बहस चल रही है। कई शाकाहारी लोग अंडे को मांसाहारी समझकर उसे नहीं खाते हैं। इसके पीछे उनका लॉजिक यह होता है कि चूंकि अंडे मुर्गी देती है इसलिए वह नॉन-वेज है लेकिन अगर ऐसी बात है तो फिर दूध भी तो जानवर से ही निकलता है, तो वो शाकाहारी कैसे हुई? अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो बता दें कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। उनसे कभी चूजे बाहर नहीं आ सकते. इस तरह से अंडा शाकाहारी होता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button