देशअपराध व घटना

मिजोरम में पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत,PMO और रेलवे ने मुआवजे की घोषणा

मिजोरम- देश और विदेश में आए दिन किसी न किसी की मौत की खबर सामने आती है। बाल ही में मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। आपको बता दे कि राजधानी आइजॉल से 20 किलोमीटर दूर सायरांग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ। यह हादसा इतना दर्दनाक हुआ जिसके कारण वहॉ मौजूद 17 मजदूरों की मौत हो गई।

पुल पर काफी सामय से काम चल रहा था। बता दे कि घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। जानकारी होने के बाद रेलवे की ओर से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। देश के PM और रेलवे ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

17 मजदूरों की हुई मौके पर मौत
आपको बता दे कि पुल में कुल 4 पिलर हैं। तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिर गया। उसी वक्त सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

PMO और रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा

घटना इतनी दर्दनाक थी कि जिसकी वजह से 17 मजदूरो की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना पर दुख जताते हुए PM नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से पीड़ित परिजनों को 2 लाख और रेलवे ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा PMO की ओर से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं रेलवे ने गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना होने के बाद मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। साथ ही उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। जिन लोगों ने हादसे के दौरान लोगों की मदद की, उनका भी धन्यवाद।

17 मजदूरों की मौत पर – CM ममता ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी घटना पर दुख जताया है। ममता ने कहा- प्रोजेक्ट में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भी कुछ मजदूर काम कर रहे थे। बंगाल के मुख्य सचिव को मिजोरम सरकार से संपर्क कर जानकारी लेने को कहा है। मालदा प्रशासन को पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button