देशटेक्नोलॉजी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आप भी दे सकते हैं उन्हें ‘गिफ्ट’, बस आपको करना होगा ये काम

नई दिल्ली – PM Modi Birthday 2023, Birthday Wishes: आज देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह आज 73 साल के हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों से आज जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है।

आपका भी इस शुभ अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी को बर्थडे विश करने का मन होगा और समझ नहीं आ रहा कैसे उन्हें पर्सनली विश करें, तो चिंता की कोई बात नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर कैसे बधाई दें सकते हैं।

पीएम मोदी की 73वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को ‘नमो’ ऐप (‘NaMo’ app) पर ‘सेवा पखवाड़ा’ नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है। ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत 6 कार्यक्रम को शामिल किया हैं, जिनमें देशवासी भाग ले सकते हैं। इसके जरिए सभी नागरिक पीएम मोदी को बर्थडे विश कर सकते हैं। बता दें कि यह अभियान 17 सितंबर को शुरू किया गया और गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

ऐसे करें बर्थडे विश

  • सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से ‘नमो’ ऐप पर लॉग इन करना होगा।
  • इसके लिए ‘मेरा सांसद पोर्टल’ पर भी रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद ‘सेवा पखवाड़ा’ बैनर पर क्लिक करना होगा।
  • बैनर पर क्लिक करने के बाद यूजर ‘सेवा पखवाड़ा’ होम पेज पर पहुंच जाएगा।
  • यहां यूजर्स को कई ऑप्शन मिलेंगे, जैसे- ‘वर्चुअल एग्जीबिशन कॉर्नर’, ‘वीडियो शुभकामना’, ‘पारिवारिक ई-कार्ड सेवा’,’गतिविधियां प्रगति पथ’ ‘पर भारत’, और ‘भारत सपोर्ट्स मोदी’।

वर्चुअल विश के लिए ये हैं स्टेप्स

  • सेवा पखवाड़ा अभियान के होम पेज के बैनर पर क्लिक करें।
  • पूर्व-निर्मित वीडियो देखने के लिए वॉच युवा नमो पर क्लिक करें।
  • क्रिएट योर ओन पीएम स्टोरी बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी पसंद की पांच से दस तस्वीरें चुनें और आगे बढ़ने के लिए क्रिएट स्टोरी पर क्लिक करें।

पीएम मोदी को वीडियो शुभकामना देने के लिए ये हैं स्टेप्स

  • सेवा पखवाड़ा अभियान के होम पेज पर वीडियो शुभकामना पर क्लिक करें।
  • अपना वीडियो शुभकामना अपलोड या रिकॉर्ड करने के लिए अपलोड वीडियो पर क्लिक करें।
  • अपना वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • कैटगरी पर क्लिक करके वीडियो ग्रीटिंग कैटगरी का चयन करें और अपनी वीडियो शुभकामनाएं पोस्ट करने के लिए पोस्ट पर क्लिक करें।
    नागरिकों द्वारा पोस्ट की गई
  • शुभकामनाएं देखने के लिए वीडियो वॉल पर क्लिक करें।
  • नागरिक शुभकामना वीडियो को लाइक, शेयर, कमेंट कर सकते हैं।

पीएम मोदी को ‘फैमिली ई कार्ड’ देना चाहते हैं तो..

  • नमो ऐप पर सेवा पखवाड़ा अभियान के होमपेज पर ‘फैमिली ई कार्ड’ बैनर पर क्लिक करें।
  • ‘क्रिएट ए फैमिली ई कार्ड’ पर क्लिक करें।
  • दिए गए टेम्प्लेट में से अपनी पसंद का टेम्प्लेट चुनें और आगे बढ़ने के लिए ‘अगला’ बटन पर क्लिक करें।
  • संबंधित अनुभागों में अपने परिवार का नाम और व्यक्तिगत जन्मदिन की शुभकामनाएं दर्ज करें और ‘अगला’ पर क्लिक करें।
  • एक बार जब ई-कार्ड सफलतापूर्वक पोस्ट हो जाए, तो ‘अपने परिवार को आमंत्रित करें’ पर क्लिक करें।
  • ई-कार्डों को लोकप्रिय बनाने और उनमें अधिकतम जुड़ाव लाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इसे शेयर करें।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button