देश

कौन हैं वो 2 सांसद जिन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल का किया विरोध?

नई दिल्ली – लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया। बुधवार इसके पक्ष में 454 वोट पड़े वहीं विपक्ष में सिर्फ 2 वोट पड़े। लोकसभा में यह बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। इससे पहले बिल पर हुई चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई सदस्यों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बन जाएगा कानून 

अब कल (गुरुवार) यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहां से पास होने के बाद यह राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन से दो सासंद हैं जिन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है।

ओवैसी की पार्टी ने किया विरोध 

आपको बता दें कि ओवैसी ने महिला आरक्षण बिल को चेक बाउंस बिल बताया है। उन्होंने इसे एंटी ओबीसी और एंटी मुस्लिम बताते हुए विरोध किया है। ओवैसी ने कहा कि ये डिस्ट्रक्शन बिल है। ओवैसी ने सवाल पूछा कि जैन समुदाय का कोई भी सांसद इस लोकसभा में नहीं है। क्या गृह मंत्री अमित शाह खड़े होकर कह सकते हैं कि क्यों जैन सांसद नहीं है। 1984 के बाद से गुजरात से कोई मुस्लिम सांसद क्यों नहीं बना? मैं सरदार पटेल और नेहरू पर संविधान सभा में मुस्लिम समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाता हूं। अगर वो ईमनदार होते तो इस सदन में मुस्लिम प्रतिनिधित्व यहां ज्यादा होता।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button