Weather Update Today 07 March : दिल्ली में छाएंगे बादल वही इन इलाकों में होगी बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today 07 March : देश के लगभग सभी राज्यों से ठंड ने एक बार फिर वापसी कर दी है। जिसकी वजह से उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। आनेवाले दिनों में देश की राजधानी में तापमान अधिकतम बढ़त देखने को मिल सकती है।
ठंड ने एक दशक का तोड़ा रिकॉर्ड
आपको बता दे कि दिल्ली में बीते दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले 1 मार्च 2019 में इससे कम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, 8 मार्च 2020 को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
प्रदूषण से दिल्ली के लोगों को राहत
दूसरी तरफ बुधवार को भी दिल्ली वासियों के लिए प्रदूषण में राहत रही। दिल्ली का एक्यूआइ 138 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। दिल्ली में केवल द्वारका एनएसआईटी ऐसा इलाका रहा जहां का एक्यूआइ 201 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा मध्यम श्रेणी में ही बनी रहेगी।
यूपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। 08 मार्च को भी लखनऊ में आसमान साफ रहने के आसार है। वही गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
अन्य राज्यों के मौसम का हाल
आपको बता दे कि मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज उत्तरी उड़ीसा और दक्षिणी केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात का तापमान अगले 24 से 48 घंटों तक सामान्य से नीचे रहेगा और उसके बाद बढ़ना शुरू हो सकता है।