Vitamin B12 Deficiency : विटामिन B12 का भंडार है किचन में मौजूद ये मसाला, अंडे और चिकन से भी ज्यादा है पॉवरफुल

Vitamin B12 Deficiency : भारतीय किचन में मौजूद जीरा एक ऐसा मसाला है जिसे ना केवल स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर जीरा को तड़का लगाने और सलाद, रायता में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह विटामिन बी 12 का भी एक बेहतरीन सोर्स है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। विटामिन बी 12 हमारे शरीर को लिए बेहद जरूर माना जाता है। इसकी कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे, शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि। वैसे तो जब भी विटामिन बी 12 की बात आती है नॉनवेज का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो जीरा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
कैसे करें जीरे का सेवन –
जीरा, को वैज्ञानिक रूप से Cuminum cyminum के नाम से जाना जाता है। इसमें विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप जीरा को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप जीरे को पीसकर या जीरे के पाउडर को हल्दी, दही, या सूप में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
जीरा से होने वाले लाभ –
जीरा को पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण पाचन तंत्र को बेहतर रख कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं। अगर आप रोजाना जीरे के पानी का सेवन करते हैं तो इससे वजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं ये शरीर की सूजन को कम करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है।
पाचन में सुधार करता है
जीरे का पानी पाचन में मदद करता है। यह भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है. यदि गैस के कारण आपका पेट फूला हुआ है या आप असहज महसूस कर रहे हैं, तो जीरे का पानी बहुत अच्छा है। यह पेट में एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी को कम करता है। इसलिए, जीरे का पानी पीने के बाद सूजन या गैस्ट्रिक समस्या होने की संभावना कम हो जाती है।
वजन घटाना
आजकल बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। जीरे का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है। जीरे के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए, सी, कॉपर और मैंगनीज होता है। इससे चर्बी कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ाता है। परिणामस्वरूप यह वजन घटाने में सहायता करता है, जिससे जीरा पानी उन लोगों के लिए एक अच्छा घरेलू उपचार बन जाता है जो अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं।
स्वस्थ त्वचा और बाल
जीरे का पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके विटामिन और खनिज बालों को चमकदार और मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर के रूप में भी काम करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
हृदय स्वास्थ्य
जीरे का पानी पीने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है और रक्त वाहिकाओं को आराम देता है। इसका मतलब है कि दिल पर कम दबाव पड़ेगा। जीरे के पानी का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके दिल को स्वस्थ रखता है।
रक्त शर्करा नियंत्रण
इंसुलिन रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। जीरे का पानी आपके शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है। यह आपके रक्त शर्करा को स्थिर रखता है, जिससे इंसुलिन के उपयोग में सुधार होता है। इसी तरह, जीरे का पानी एनीमिया के रोगियों के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।