यूपी

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में डिजिटल कारिडोर का उद्घाटन किया। डिजिटल कॉरिडोर में लगीं डिजिटल स्क्रीन पर विधानसभा के सभी सदस्यों के चित्र व उनका विवरण प्रदर्शित होगा और राज्य सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं भी इस पर प्रदर्शित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनसमस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने सभी दलों को सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सात अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र का आयोजन संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाएं बल्कि सदन में उपस्थित भी रहें, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। सदन में जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधान भवन में निर्मित विधायी डिजिटल वीथिका का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा के कायाकल्पित पटल कार्यालय का भी उद्घाटन किया। उन्होंने नए कलेवर में ढले गए भाजपा विधानमंडल दल के कार्यालय का भी उद्घाटन किया। विधानसभा के गाइडेड टूर की आनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का भी शुभारंभ किया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button