देशअजब-गजबविदेश

Unique Love Story : श्रीलंका की विग्नेश्वरी को हुआ भारत के लक्ष्मण से प्यार, समंदर पार कर आई, रचा ली शादी

Unique Love Story, Cross Border Tale: पाकिस्तान की सीमा, भारत की अंजू के बाद अब श्रीलंका की विग्नेश्वरी का नाम चर्चा में है। अपने प्यार के खातिर वे समंदर पार कर भारत पहुंची। यहां उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। अनोखी लव स्टोरी के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं।

टूरिस्ट वीजा पर भारत आई श्रीलंका की विग्नेश्वरी का आंध्र प्रदेश के लक्ष्मण से अफेयर चल रहा था। अब दोनों ने शादी भी रचा ली है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और अब नतीजा शादी तक पहुंच गया।

लक्ष्मण से श्रीलंका की विग्नेश्वरी का 6 साल पुराना प्यार

  • श्रीलंका की रहने वाली 25 साल की विग्नेश्वरी को आंध्र प्रदेश के 28 साल के लक्ष्मण से प्यार हो गया।
  • चित्तूर जिले के रहने वाले लक्ष्मण की दोस्ती विग्नेश्वरी से वर्ष 2017 में हुई थी।
  • दोनों के बीच लगातार बातचीत हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
  • दोनों का रिश्ता समय के साथ-साथ और भी मजबूत होता चला गया।
  • इसके बाद दोनों ने शादी करने और साथ रहने का फैसला किया।

श्रीलंका से भागकर आई भारत, मंदिर में रचाई शादी

  • लक्ष्मण और विग्नेश्वरी ने मिलने का प्लान बनाया और विग्नेश्वरी ने भारत आने के लिए टूरिस्ट वीजा अप्लाई कर लिया।
  • 8 जुलाई को विग्नेश्वरी ने कोलंबो से चेन्नैई के लिए फ्लाइट पकड़ी।
  • एयरपोर्ट पर इतंजार कर रहे लक्ष्मण ने विग्नेश्वरी को रिसीव किया और अपने घर ले गया।
  • घर वालों से बातचीत करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
  • दोनों की शादी 20 जुलाई को कोटा मंडल के एक मंदिर में हुई।
  • वीजा पर भारत आई विग्नेश्वरी ने भले ही शादी रचा ली हो, लेकिन वह टूरिस्ट वीजा पर यहां आई थी।
  • इसके कारण जब इलाके में लोगों की इसके बारे में पता चला तो सभी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
  • पुलिस ने विग्नेश्वरी को भारत से अपने देश श्रीलंका वापस जाने का नोटिस जारी किया है।

15 अगस्त तक वैध है वीजा : जानकारी मुताबिक, विग्नेश्वरी का टूरिस्ट वीजा 15 अगस्त तक ही वैध है। विग्नेश्वरी ने स्थायी रूप से भारत में रहने और अपने पति के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। उसने भारतीय नागरिकता की मांग करते हुए भारत सरकार से सहायता की अपील की है। मामले पर जिला पुलिस अधीक्षक, वाई रिशांत रेड्डी ने बताया कि विग्नेश्वरी को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया और मानदंडों के बारे में सूचित किया गया था।

उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक से शादी के आधार पर उनके वीजा में विस्तार मिलने की संभावना है। भविष्य में उत्पन्न होने वाली संभावित कानूनी जटिलताओं के मद्देनजर, पुलिस ने कपल को सलाह भी दी है। उन्होंने विग्नेश्वरी और लक्ष्मण को अपनी शादी को औपचारिक रूप से पंजीकृत करने पर भी जोर दिया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button