धर्म व ज्योतिष

Aaj ka Rashifal : मेष और तुला राशि वाले बरतें आर्थिक मामले में सावधानी, जानें आज का राशिफल

नई दिल्ली – Aaj ka Rashifal : हिंदू धर्म में राशियों का काफी ज्यादा महत्व होता है, राशि के हिसाब से लोग अपना काम करते हैं, आज 11 अप्रैल दिन गुरुवार है। ज्योतिष में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विष्णु भगवान की विधिवत पूजा करने से कई सारे लाभ मिलते हैं। आज का दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा होने वाला है, किसे सावधानी बरतनी है तो जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक वालों का हाल –

मेष राशि

नवरात्रि का तीसरा दिन, आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कारोबार में वृद्धि होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को आज शुभ संकेत मिलने संभव है। आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है। आज हो सकता है कि वर्कस्पेस पर आपको तोहफा मिल जाए।

वृषभ राशि

आज अपने फैसलों को लेने से पहले उनपर विचार आवश्य करें. किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले उसके बारे में विचार जरुर कर लें। आज आपको छोटे निवेश से भी काफी फायदा मिल सकता है। अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बनाए रखें। इससे आपके द्वारा किए गए कार्य नजर आएंगे।

मिथुन राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। मेहनत करते रहिए। सफलता हासिल रोगी। ध्यान रहें परेशान ना हो आपको आज मंदी का भी सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि आज के दिन आपकी नौकरी भी जा सकती है। प्रमोशनल और ट्रांसफर हो सकता है। लेकिन रुकावट आ सकती है। परिजनों के साथ वक्त बिताएं।

कर्क राशि

आज नौकरीपेशा वाले लोग अपने कार्यों के प्रति आलस दिखाएंगे। इस आलस के कारण अपने घर भी जल्द ही वापस जाने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी स्थिति आज सुधरने वाली है। लेकिन फिर भी सावधान रहने की आवश्यकता है। परिजनों का सपोर्ट आज आपको मिलेगा।

सिंह राशि

अपने वर्कप्लेस पर आलस को दूर रखें। इसी के साथ गैरकानूनी कार्यों से भी दूरी बना लें। हो सकता है कि आज के दिन आपको अपने पार्टनर से गिफ्ट की प्राप्ति हो। किसी धार्मिक कार्यों में दान करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। फैमिली के सपोर्ट से परेशानियों को पार कर पाएंगे।

कन्या राशि

आज आपके बिजनेस की ग्रोथ बढ़ने का मौका है। लेकिन इसके लिए अपने नेटवर्क को मजबूत करना होगा। आज किसी एक्सपर्ट के साथ कार्य करने का मौका आपको मिलने वाला है। कार्यस्थल पर चुगली और अनावश्यक कार्यों से सचेत रहकर आप अपने काम में लगे रहेंगे।

तुला राशि

नुकसान होने का योग बन रहा है। रेस्टोरेंट्स बार अन्य कार्यों में नुकसान होने की संभावना है। इसलिए सतर्क हो जाइए। कंफ्यूजिंग स्थिति आपके सामने आने वाली है। किसी भी कार्य को लेकर अधिक उम्मीद आपको परेशान कर सकती है। रिजेक्शन मिलेंगे लेकिन हिम्मत से काम लीजिए।

वृश्चिक राशि

डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में जातकों को अच्छी ग्रोथ की प्राप्ति हो सकती है। अपने बिजनेस को किसी नई जगह खोलने का प्लान कर सकते हैं। लोगों को आपका अच्छा बरताव अपनी ओर आकर्षित करेगा। स्वास्थय और अपने खान-पान का आवश्य रखें।

धनु राशि

प्रेम संबंध मामलों में आपका आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपके कार्यों की तारीफ की जाएगी। काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होना संभव है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही नई पीढ़ी के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इसलिए मेहनत करने में आलस्य न करें। आपके द्वारा किये गये कार्यों की सामाजिक स्तर पर सराहना होगी।

मकर राशि

व्यापार की ग्रोथ होना संभव है। हालांकि अपनी पहचान कायम करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए तैयार रहें। अपने आप को पॉजिटीव रखें। आज के दिन पॉजिटीवनेस आपको आगे ले जाने में मदद कर सकती है।

कुंभ राशि

आज बिजनेस में भारी नुसकान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज के दिन परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। नए प्रयास आपको तारीफ का पात्र बना सकते हैं। हालांकि परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

अपनी टीम से काम करवाने के लिए मोटिवेट करते रहिए। बड़े सौदे करने में सफलता मिल सकती है। आज आपका दिन धन संबंधित मामलों में शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा व्यक्ति को मल्टी नेशनल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज का दिन मौज मस्ती के साथ बीतेगा। लेकिन स्वास्थ्य का ख्याल जरुर रखें।

( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button