Aaj Ka Itihas 5 March : आज के दिन ही आया था दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप, आज का इतिहास है बेहद ही ख़ास, जान लीजिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – Aaj Ka Itihas 5 March 2024 : देश-दुनिया के इतिहास में 5 मार्च का दिन काफी महत्वपूर्ण है…साल 1987 में आज ही के दिन इक्वाडोर में एक के बाद एक कई भूकंपों से पूरे देश में भारी तबाही मचाई थी…सड़कें और पुल टूट गए थे…तेल की प्रमुख पाइपलाइन फट गई थी और भूस्खलन से गांव के गांव बह गए थे…करीब 2000 लोगों के मरने का अनुमान था और 75,000 से ज्यादा घायल हुए थे।
भारत को मिला ‘ब्रह्मोस’ वाला ब्रह्मास्त्र !
2008 में 5 मार्च के दिन ही भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाली ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। आज भी भारत के लिए ये मिसाइल ब्रह्मास्त्र की तरह है…इसे लगातार अपग्रेड किया जा रहा है…बताया जा रहा है अब इसकी रेंज 800 किलोमीटर से ज्यादा है।
सविनय अवज्ञा आंदोलन हुआ था समाप्त
इतिहास के तीसरे अंश में बात करेंगे महात्मा गांधी की…आज ही के दिन साल 1931 में गांधी-इरविन संधि के बाद महात्मा गांधी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया था। दरअसल, अंग्रेजों के शासन के दौरान किसी के लिए भी नमक बनाना गैरकानूनी था, क्योंकि इस पर सरकार का एकाधिकार था…इसी तानाशाही के खिलाफ गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की थी।
इतिहास के पन्ने
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर हम जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 5 मार्च को देश और दुनिया में कौन – कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
तो चलिए आज जानते हैं 5 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 5 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 5 मार्च के इतिहास से संबधित हो।
5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2009 में आज ही के दिन इफको 1 करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कंपनी बनी थी।
- 2008 में 5 मार्च के दिन ही भारत ने समुद्र से जमीन पर हमला करने वाली ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2002 में आज ही के दिन राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ था।
1997 में 5 मार्च के दिन ही उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई थी। - 1990 में आज ही के दिन सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए INR 360 करोड़ की अंतरिम राहत की घोषणा की थी।
- 1982 में 5 मार्च के दिन ही रूसी उपग्रह वेनेरा 14 बुध की कक्षा में पहुंचा था।
- 1968 में आज ही के दिन मार्टिन लूथर किंग की हत्या की गई थी।
- 1962 में 5 मार्च को ही कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया था।
- 1949 में आज ही के दिन भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई थी।
- 1931 में 5 मार्च के दिन ही महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया था।
- 1918 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया था।
- 1851 में 5 मार्च के दिन ही भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई थी।
- 1968 – मार्टिन लूथर किंग की हत्या।
- 1983 – ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बॉब हॉक प्रधानमंत्री बने।
- 1997 – भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
- 1999 – आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी, फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।
- 2001 – कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए, मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।
- 2002 – राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2003 – अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।
- 2006 – पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।
- 2007 – अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।
- 2008 – महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2009 – भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा। इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी। बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये।
- 2018 – द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।
5 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- 1965 – परगट सिंह – भारतीय हॉकी के बेहतरीन परिरक्षकों (डिफेंडर) में से एक का जन्म हुआ।
- 1961 – कपिल पाटिल – जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है का जन्म हुआ।
- 1959 – शिवराज सिंह चौहान – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता एवं ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के समर्पित कार्यकर्ता का जन्म हुआ।
- 1913 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका का जन्म हुआ।
- 1916 – बीजू पटनायक – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।
- 1922 – 5 मार्च के दिन ही पसोलीनी, इतालवी फिल्म निर्देशक पियर पयोलो का जन्म हुआ था।
- 1925 – वसंत साठे, पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य का जन्म हुआ।
- 1934 – सोम ठाकुर – मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार का जन्म हुआ।
5 मार्च को हुए निधन
- 2010 – जी.पी. बिड़ला – भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक का निधन हुआ।
- 1989 – आज ही के दिन लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन हुआ था।