व्यापार

Stock Market Holiday : मार्च में 12 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ट्रेड करने से पहले नोट कर ले ये डेट

Stock Market Holiday : भारतीय शेयर बाजार के लिए मार्च का महीना कम कारोबारी दिनों वाला साबित होने वाला है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि वित्त वर्ष 2024 के आखिरी महीने यानी मार्च 2024 में पूरे 12 दिन भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा और केवल 19 दिनों ही इसमें ट्रेडिंग होगी। 31 मार्च 2024 को वित्त वर्ष 2023-24 का समापन हो जाएगा।

मार्च में पड़ रहीं तीन छुट्टियां

आपको बता दे कि मार्च में 2 बड़े त्योहार और एक वैश्विक शोक दिवस आ रहा है जिनके उपलक्ष्य में इन तीन दिनों पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। 8 मार्च को हिंदुओं का पर्व महाशिवरात्रि है और इस दिन शुक्रवार है जिसमें शेयर बाजार बंद रहेगा। 25 मार्च को रंग वाली होली (धुलेंडी) के उपलक्ष्य में सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा ईसाइयों के शोक दिवस गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में 29 मार्च शुक्रवार को इंडियन स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे।

शेयर बाजार में इस साल बड़ा संयोग – तीन छुट्टी और तीनों ही लॉन्ग वीकेंड

8 मार्च शुक्रवार – महाशिवरात्रि

भगवान शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है और इस दिन स्टॉक मार्केट में कामकाज नहीं होगा। इसके अगले दिन शनिवार और रविवार क्रमशः 9 और 10 मार्च को पड़ रहे हैं। लिहाजा 3 दिन शेयर बाजार बंद रहेंगा। मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाता है।

25 मार्च सोमवार – होली

आपको बता दे कि रंगों का त्योहार होली इस साल 25 मार्च को है और दिन है सोमवार यानी 23 और 24 मार्च को शनिवार-रविवार के चलते शेयर बाजार बंद रहेंगे और ये वीकेंड भी लॉन्ग वीकेंड साबित होगा।

29 मार्च शुक्रवार – गुड फ्राइडे

वहीं गुड फ्राइडे मुख्य रूप से दुनिया भर में फैले ईसाइयों द्वारा मनाया जाता है। ये ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने की याद में शोक दिवस के रूप में माना जाता है। ईसाइयों के बीच ये मान्यता है कि इस दिन यीशू को सूली पर चढ़ाया गया था। इस दिन ग्लोबल बाजार भी बंद रहेंगे और अमेरिकी बाजारों के साथ भारतीय बाजारों में भी अवकाश रहेगा।

पूरे साल इतने दिन बाजार बंद रहेगा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। जिसमें नए साल की छुट्टियों के बारे में बताया गया है। इसमें किस दिन छुट्टी है और वीकेंड में पड़ने वाले हॉलिडे की भी डीटेल्स दी गयी है। इसमें लॉन्ग वीकेंड की भी जानकारी दी गई है। इस सर्कुलर के मुताबिक नए साल यानी 2024 में कुल 19 छुट्टियां हैं। इसमें से 14 छुट्टियां वर्किंग डे पर हैं। बाकी 5 शनिवार या रविवार को कुल 7 लॉन्ग वीकेंड है। वही आपको बता दे कि शेयर बाजार 11 अप्रैल ईद, 17 अप्रैल रामनवमी, 1 मई महाराष्ट्र दिवस, 17 जून बकरीद, 17 जुलाई मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर पर दिवाली, 15 नवंबर गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर बंद रहेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button